फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिविलियर्स ने दिया बड़ा बयान, कहा -दक्षिण अफ्रीका को बनाऊंगा विश्व चैंपियन

Tue, 13 Jun 2017 01:00 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
एबी डिविलियर्स - फोटो : icc
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका की टीम आईसीसी इवेंट के अहम मुकाबले में एक बार फिर 'चोक' हो गई। आईसीसी रैंकिंग में पहले पायदान पर काबिज दक्षिण अफ्रीकी टीम का भारत के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी में  चोक होना लोगों को साल रहा है। लेकिन कप्तान एबी डिविलियर्स को अभी भी यकीन है कि उनकी टीम 2019 में इंग्लैंड में होने वाले विश्वकप में धमाकेदार प्रदर्शन करेगी। 
विज्ञापन


भारत के खिलाफ 8 विकेट से मात खाने के बाद एबी डिविलियर्स ने कहा, वह 2019 विश्वकप में अपनी टीम की कमान संभालेंगे और दक्षिण अफ्रीका को विश्व चैंपियन बनाकर ही दम लेंगे। डिविलियर्स ने मैच के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, वह खुद को एक अच्छा कप्तान मानते हैं और उन्हें टीम की कमान संभालना पसंद है। उन्होंने कहा, मैं टीम को और आगे ले जाउंगा, मुझमें अपनी टीम को विश्वविजेता बनवाने की क्षमता है।

दक्षिण अफ्रीकी कप्तान ने कहा, हमने इस टूर्नामेंट के लिए अच्छी तैयारी की थी। लेकिन दुर्भाग्यवश परिणाम हमारे विपरीत गए। हमने हर दिशा में तैयारी की थी मुझे तैयारी में किसी तरह की कमी रहने का संदेह नहीं है। लेकिन कुछ चीजें अभी भी हैं जिनके कारण परिणाम हमारे पक्ष में नहीं आ रहे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने हार के पीछे मानसिक अस्थिरता को कारण मानने से इंकार करते हुए कहा, कुछ निर्णय हमें भारी पड़ गए। हम रविवार को बेहद शांत थे। मानसिक कमजोरी हमारी हार का कारण नहीं है हमने कुछ अच्छे शॉट्स खेले लेकिन हमसे कुछ भूल हुईं जो आखिर में हमें भारी पड़ी और हार का कारण बनी। हमने खराब बल्लेबाजी की इसका हमारी ऊर्जा और उत्साह या टीम के आत्म विश्वास से कुछ लेना-देना नहीं है। हमारे पास जीत हासिल करने का ये अच्छा मौका था लेकिन हमने गंवा दिया।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें