फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोयोटा ने कर्नाटक के बिदादी संयंत्र में की तालाबंदी, श्रमिक संघ ने किया था विरोध प्रदर्शन

Wed, 11 Nov 2020 12:51 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने कहा है कि मौजूदा अस्थिर माहौल की वजह से और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए कंपनी को अगले आदेश तक तालाबंदी का एलान कर दिया है।
विज्ञापन
Toyota Kirloskar Motor Bidadi plant in Karnataka (File) - फोटो : Toyota
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Toyota Kirloskar Motor (टोयोटा किर्लोस्कर मोटर) (TKM) ने कर्नाटक के बिदादी संयंत्र में श्रमिक संघ के धरना प्रदर्शन के बाद मंगलवार को तालाबंदी का एलान किया है। संयंत्र के एक कर्मचारी को निलंबित करने के विरोध में श्रमिक संघ के सदस्य संयंत्र के भीतर ही धरने पर बैठ गए। जिसके बाद कंपनी ने यह कदम उठाया है। 
विज्ञापन

कंपनी के बिदादी परिसर में दो प्रॉडक्शन प्लांट हैं। इनकी स्थापित वार्षिक क्षमता 3.10 लाख वाहन है।

कंपनी ने एक बयान में कहा, "संयंत्र में अनुशासन के साथ कामकाज के लिए कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी पर आधारित स्वस्थ वातावरण रखने की हमारी कोशिशों के बावजूद एक कर्मचारी अनुशासनहीनता और अस्वीकार्य व्यवहार में संलिप्त पाया गया। उस कर्मचारी का अभद्र व्यवहार का पिछला रिकॉर्ड भी है। ऐसे में यह कंपनी की सेवा नीतियों और कानून का उल्लंघन है।" 
 

कंपनी ने कहा कि इसके बाद कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया और उसके खिलाफ कंपनी के नियमों और उपयुक्त कानूनों के तहत पूछताछ लंबित है।

कंपनी ने कहा कि प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों को ध्यान में रखते हुए कंपनी की सेवा शर्तों के अनुरूप पूछताछ के दौरान कर्मचारी को सभी संभव अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
 
विज्ञापन

कंपनी ने हड़ताल को बताया अवैध
मौजूदा समय में टीकेएम यूनियन अवैध तरीके से हड़ताल पर बैठ गई है। यूनियन के यह सदस्य गैर-कानूनी तरीके से कंपनी के परिसर में टिके हुए हैं और कोविड-19 दिशानिर्देशों की भी अनदेखी कर रहे हैं। 

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने कहा है कि मौजूदा अस्थिर माहौल की वजह से और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए कंपनी को अगले आदेश तक तालाबंदी का एलान कर दिया है। कंपनी ने कहा है कि उपयुक्त हितधारकों के साथ संवाद जारी है जिससे मामले को सुलझाया जा सके। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें