फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोयोटा ला रही ऐसी सेल्फ ड्राइविंग कार जो समझ पाएगी ड्राइवर के इमोशन

Tue, 17 Oct 2017 01:10 PM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
विज्ञापन
Toyota Concept-i - फोटो : Toyota
विज्ञापन
जापान की वाहन निर्माता कंपनी टोयोटा कारों को मानवीय रूप देने में लगी है। कंपनी ने हाल ही में Concept-i सीरीज की कार पेश की हैं जिनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। टोयोटा का कहना है कि इस तकनीक के जरिए कार ड्राइवर के इमोशन को समझने में सक्षम होगी। कंपनी के मुताबिक, Concept-i सीरीज के जरिए टोयोटा ने कारों को एक मशीन से ज्यादा एक पार्टनर बनाने की कोशिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Toyota Concept-i series - फोटो : Toyota
Concept-i सीरीज के तहत तीन वाहन पेश किए गए हैं: 
1. जनवरी में हुए कंज्यूमर इलेक्ट्रिक शो में दिखाया गया 4-व्हील फ्लैगशिप मॉडल; 
2. Concept-i Ride: दो यात्री वाहन जो खासतौर पर व्हीलचेयर पर बैठने वाले यूजर्स के लिए तैयार किया गया है।
3. Concept-i Walk: स्थानीय इलाकों में घूमने के लिए बनाया गया तिपहिया वाहन।

पढ़ें: Alto से लेकर Grand i10 तक, इन 5 कारों में आता है मेंटेनेंस का सबसे कम खर्च

कंपनी के मुताबिक, इन तीनों ही वाहनों में AI तकनीक दी गई है, जो ड्राइवर के एक्सप्रेशन, एक्शन और आवाज की टोन से उनके इमोशन को समझ सकती हैं। टोयोटा की ये कारें ड्राइवर के सोशल मीडिया एक्टिविटी, जीपीएस और बातचीत की हिस्ट्री की तुलना के आधार पर फैसला लेती है। इन कारों में सेल्फ ड्राइविंग फीचर भी दिया गया है। अगर वाहन को महसूस होता है कि आप ज्यादा स्ट्रेस में हैं तो कार ऑटोमैटिक ड्राइविंग मोड में आ जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें