फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरेंद्र सहवाग ने कुंबले को दी इस तरह जन्मदिन की बधाई 

Tue, 17 Oct 2017 12:23 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
सहवाग - फोटो : The indian express
विज्ञापन
भारत के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग मुल्तान के साथ साथ ट्विटर के सुल्तान भी माने जाते हैं। वह सोशल मीडिया में हमेशा कुछ न कुछ ऐसा करते रहते हैं, जिस पर चर्चा होती है।  इस बार सहवाग ने अपने पूर्व क्रिकेटर साथी और टीम इंडिया के पूर्व लेग स्पिनर अनिल कुंबले को उनके जन्मदिवस पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। उनके इस बधाई संदेश की तारीफ हो रही है। 
विज्ञापन

सहवाग ने ‌ट्विटर पर कुंबले को बधाई संदेश भेजा

सहवाग - फोटो : सोशल मीडिया
सहवाग ने ‌ट्विटर पर कुंबले को यह बधाई संदेश भेजा है। उन्होंने कहा कि धनतेरस के दिन भारत के महानतम 'धन' अनिल कुंबले को बधाई। जय जय शिव शंभो, हैप्पी बर्थडे जंबो। वीरेंद्र सहवाग और अनिल कुंबले ने एक साथ करीब 8-9 साल क्रिकेट खेला है।  On Dhanteras, wishing one of India's greatest Dhan @anilkumble1074 bhai a very happy birthday.
Jai jai Shiv Shambho,
Happy Birthday Jumbo ! pic.twitter.com/avEDcOgeWJ — Virender Sehwag (@virendersehwag) October 17, 2017
विज्ञापन

कुंबले, श्रीनाथ और प्रसाद गेंदबाजी के प्रमुख स्तंभ थे

अनिल कुुंबले - फोटो : midday
उल्लेखनीय है कि अनिल कुंबले का जन्म 17 अक्‍टूबर 1970 को कर्नाटक के बेंगलुरू में हुआ था। कुंबले, जवागल श्रीनाथ और वेंकटेश प्रसाद एक समय टीम इंडिया की गेंदबाजी के प्रमुख स्तंभ थे। यह तीनों गेंदबाज टीम इंडिया में कर्नाटक का प्रतिनिधित्व करते थे।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें