फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च में लॉन्च हो सकती है टोयोटा की ‘बलेनो’, होंगे ये बदलाव

Thu, 17 Jan 2019 07:56 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Toyota Baleno Maruti Suzuki
विज्ञापन

पिछले दिनों खबरें आई थीं कि टोयोटा और मारुति मिलकर कुछ मॉडल्स पर एक साथ काम कर सकते हैं। जहां मारुति बलेनो और विटारा ब्रेजा को टोयोटा को सप्लाई करेगी, तो टोयोटा कोरोला और अल्टिस जैसे मॉडल मारुति को सप्लाई कर सकती है। वहीं अब नई रिपोर्ट्स आई हैं कि टोयोटा मारुति की सबसे पॉपुलर कार को इस साल मार्च में लॉन्च कर सकता है।

विज्ञापन

 

Trending Videos

27 जनवरी को बलेनो का फेसलिफ्ट मॉडल

Toyota Baleno Maruti Suzuki
कार इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक टोयोटा की योजना है कि मारुति की बलेनो बेस्ड प्रीमियम हैचबैक को इस साल मार्च में लॉन्च किया जाए। दोनों कंपनियों की बीच हुई साझेदारी के बाद यह दोनों कंपनियों का पहला संयुक्त प्रोडक्ट होगा। वहीं मारुति 27 जनवरी को बलेनो के फेसलिफ्ट मॉडल की लॉन्चिंग कर सकता है।  
 

टोयोटा विटारा ब्रेजा इस साल के आखिर तक!

खबरों के मुताबिक मारुति हर साल टोयोटा को 20 से 25 हजार बलेनो की यूनिट्स सप्लाई करेगी। वहीं मारुति की कॉम्पैक्ट एसयूवी विटारा ब्रेजा को टोयोटा इस साल के आखिर या अलगे साल की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है। टोयोटा की बलेनो में कई बदलाव किए जाएंगे और मारुति की बलेनो के एक्सटीरियर बिल्कुल अलग होगा।
 

1.3 लीटर का डीजल इंजन!

Toyota Baleno Maruti Suzuki
टोयोटा की बलेनो के इंटीरियर की बात करें तो इसमें क्लाइमेट कंट्रोल, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, रिवर्स कैमरा, पार्किंग सेंसर्स के साथ इलेक्ट्रॉनिकली एडजेस्टेबल ओआरवीएम हो सकते हैं। वहीं इंजन की बात करें, तो इसमें 1.2 लीटर का के-सीरीज का पेट्रोल और 1.3 लीटर का डीजल इंजन हो सकता है।   
विज्ञापन

दोनों इलेक्ट्रिक कारें भी लाएंगे

2018 मार्च में दोनों जापानी कंपनियों ने समझौता किया था। समझौते के मुताबिक मारुति सुजुकी टोयोटा कंपनी को बलेनो और कॉम्पैक्ट एसयूवी विटारा ब्रेजा की मांग को पूरा करेगी। वहीं टोयोटा, सुजुकी को अपनी सेडान कार कोरोला की आपूर्ति करेगी। साफ शब्दो में कहें तो इस समझौते में एक कंपनी दूसरी कंपनी की गाड़ी को अपने अनुसार बदलाव कर लांच करती है। वहीं इलेक्ट्रिक कारों को लेकर भी दोनों कंपनियां नवंबर, 2017 में समझौता कर चुकी हैं, जिसके तहत 2020 तक देश में बैटरी से चलने वाली गाड़ियां लॉन्च की जाएंगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें