फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahindra, Honda और Maruti तक की ये कार विदाई को तैयार

Sun, 03 Mar 2019 04:36 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमऱ उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Cars that will be discontinue soon
हर नई शुरूआत किसी पुराने काम के अंत से होती है। ऐसा ही कुछ भारतीय आॅटो क्षेत्र में होने जा रहा है। जहां इन दिनो वाहन निर्माता कंपनियां अपने नए मॉडल बाजार में पेश कर रही हैं वहीं कुछ पुरानी गाड़ियां बाजार को अलविदा कह रही हैं।

आगामी सुरक्षा मानक लागू होने से पुरानी कारों के भविष्य पर बुरा असर पड़ा है। ऐसे में भारतीय कारों को पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित करने की कवायद शुरू हो चुकी हैं।  इसका मतलब यह भी है कि कई कारें जो इन सख्त मानदंडों को पूरा नहीं करती हैं अब कंपनी के शोरूम में उपलब्ध नहीं होंगी!
आइए एक नजर डालते हैं उन गाड़ियों पर जो शोरूम में अपने कुछ सप्ताह बिता रही हैं.....
विज्ञापन

2 of 5
safari
Tata Motors - टाटा मोटर्स के तीन उत्पाद  नैनो, सूमो और सफारी इस दौड़ में शामिल हैं। वैसे भी यह तीनों ही गाड़ियां ग्राहकों में कोई खास लोकप्रियता नहीं रखते हैं। हालांकि सफारी आज भी कई राजनेताओं की सवारी है। लेकिन 2014 में आई महिंद्रा Scorpio के आने के बाद से इसकी लोकप्रियता कम हो गई है। 
विज्ञापन

3 of 5
Mahindra e Verito
Mahindra - आगामी सुरक्षा मानदंड महिंद्रा के लिए एक आशीर्वाद के रूप में काम कर सकते हैं क्योंकि महिंद्रा की Xylo और NuvoSport वैसे भी बाजार में पसंद नहीं की जाती हैं। यानी इनके जाने से कंपनी पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा। इसके अलावा इलेक्ट्रिक वाहन वेरिटो (Verito) और ई 2 ओ (E2O) पर भी गाज गिर सकती है। हालांकि, महिंद्रा फिलहाल KUV100, XUV300 के इलेक्ट्रिक वर्जन पर काम कर रही है। इस समय महिंद्रा थार (Thar) भी क्रैश-टेस्ट मानदंडों को पूरा नहीं करता है, लेकिन महिंद्रा थार को पहले ही नए नियमों के हिसाब से तैयार कर रहा है। 

 

4 of 5
Fiat
Maruti Suzuki -Omni और Gypsy मारुति के सबसे चर्चित वाहनों में से एक है। सुरक्षा मानदंडों को पूरा न करते हुए इन दोनों को लाइन-अप से बंद कर दिया जाएगा।

Fiat - यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि फिएट ब्रांड लंबे समय से भारत में संघर्ष कर रहा था और अब आगामी परीक्षण मानदंड में पूरी तरह घुटने टेक देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Honda Brio
Hyundai - हुंडई ने हाल ही में ’सैंट्रो’ की घर वापसी की है। जो Eon की जगह लेने में सफल भी रही है । Eon को जारी न रखने के पीछे कारण सख्त सुरक्षा मानदंडों का होना था। 

Honda - होंडा ने ब्रियो Brio को लॉन्च करते समय कॉम्पैक्ट-हैचबैक सेगमेंट में कदम रखा था। हालांकि, शुरुआती वर्षो के बाद Brio प्रतियोगिता को अच्छी तरह से संभाल नहीं सका।और होंडा ने पिछले साल इस हैचबैक को बंद कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें