फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगाल पाकिस्तान ने फिर पेश किया गरीबी का उदाहरण, अभिनंदन का ये मुख्य सामान नहीं लौटाया

Sun, 03 Mar 2019 04:24 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Abhinandan Varthaman - फोटो : ANI
कंगाली से जूझ रहे पाकिस्तान ने भारतीय वायुसेना के पायलट विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को रिहा करने के दौरान भी अपनी गरीबी का उदाहरण पेश कर दिया है। दरअसल, पाक ने पायलट अभिनंदन को रिहा जरूर कर दिया लेकिन उसने अभिनंदन का पूरा सामान वापस नहीं किया।  
विज्ञापन

2 of 7
आतंकियों का सुरक्षित अड्डा बना पाकिस्तान भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान की रिहाई करके शांति नोबेल पुरस्कार की मांग कर रहा है, हालांकि वह अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। विंग कमांडर अभिनंदन शुक्रवार को जब अटारी वाघा बार्डर से भारत में दाखिल हुए तो खाली हाथ और सिविल ड्रेस में थे, उनके हाथ में न कोई बैग था और न ही कोई अन्य सामान। 
विज्ञापन

3 of 7
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कंगाली से जूझ रहे पाकिस्तान ने दबाव के बाद भारतीय वायुसेना के पायलट अभिनंदन को रिहा जरूर कर दिया, लेकिन उसने उनके पूरे सामान वापस नहीं किए। पाकिस्तान ने विंग कमांडर अभिनंदन की घड़ी, मोजे और चश्मे तो लौटा दिया, लेकिन उनकी पिस्टल, मैप और सर्वाइवल किट को वापस नहीं किया।

4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि, अभिनंदन जब पाकिस्तान के कब्जे वाले इलाके में उतरे, तो स्थानीय लोगों ने उनका पीछा किया था। इस दौरान अभिनंदन ने अपनी पिस्टल से हवाई फायरिंग की थी। उनके पास पिस्टल थी और वो वायुसेना की यूनिफॉर्म में थे। इसके अलावा उनके पास अहम दस्तावेज भी थे, लेकिन उन्होंने दुश्मन के इलाके में पहुंचने पर उन्हें नष्ट कर दिया था।
 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : पीटीआई
हैंडओवर सर्टिफिकेट के मुताबिक, पाकिस्तान द्वारा विंग कमांडर अभिनंदन की घड़ी, मोजे और चश्मे को ही वापस किया गया है। इसमें यह भी कहा गया है कि शुक्रवार को भारतीय पायलट अभिनंदन को पाकिस्तानी रेंजर्स के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट शहजाद फैजल ने बीएसएफ के असिस्टेंट कमांडेट संजय कुमार को सौंपा।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : PTI
बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आत्मघाती हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। एयरस्ट्राइक के दौरान भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में खूंखार आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के कई ठिकानों पर बम बरसा कर तबाह कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हालांकि, लड़ाकु विमान मिग 21 उड़ा रहे भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन द्वारा पाकिस्तान के एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराने के बाद सोशल मीडिया पर उनके शौर्य की प्रशंसा की जा रही है।    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें