माइलेज होता है कम
जब आप धूप में अपनी बाइक को पार्क करते हैं तो इससे टैंक में भरा हुआ पेट्रोल गर्म हो जाता है और गर्म पेट्रोल पर आपकी बाइक कम माइलेज देती है। इसलिए बाइक को हमेशा धूप से दूर पार्क करना चाहिए।
वायरिंग की खराबी
जब आप अपनी बाइक को धूप में पार्क करते हैं तो बाइक की वायरिंग पर असर पड़ता है। दरअसल धूप की वजह से बाइक की वायरिंग गर्म होकर जल्दी खराब हो जाती है जिसकी वजह से आपको इसे बार-बार बदलवाना पड़ता है और आपके काफी पैसे खर्च होते हैं।