जब भी हम कोई नया वाहन खरीदते हैं तो काफी सर्तकता बरतते हैं क्योंकि उसमें हमारी पूरी कमाई लगी होती है कोशिश करते हैं कि हमारी कार बाहर और अन्दर से दमकती रहे। कई बार तो इसके लिए फालतू में पैसे तक खराब कर देते हैं और हासिल कुछ भी नहीं होता तो आइए आज आपको बतातें हैं कार की सुरक्षा कैसे करें । सबसे पहले जरूरी है कि आप वाहन के बाहरी पेंट को सुरक्षित रखें ताकि देखने में भद्दा न लगे। और कार नयी बनी रहे। बाहरी पेंट की कैसे करे सुरक्षा :
मच्छर या कीड़े से सावधान
कार चलाते वक्त कई बार इससे टकराकर मच्छर या कीड़े मर जाते हैं। ये कीड़े-मकौड़े पेंट को खराब कर सकते हैं। इससे बचने के लिए जल्द से जल्द कीड़े को बॉडी से अलग किया जाए। साथ ही बग या टार रिमूवर की मदद से सूती कपड़े के सहारे ग्रीस लगाकर साफ किया जाए।
फ्यूल टैंक पर बिखरा हुआ तेल
ज्यादातर वाहन मालिक अपनी ही कार रखते हैं। वे फ्यूल टैंक को महीने में कम से कम एक बार जरूर भरवाते हैं। हम इस बात को लेकर जरा भी होशियार नहीं रहते हैं कि तेल भरवाते वक्त इसके गिरने से बाहरी पेंट पर भी बुरा असर पड़ता है। अगर इसे लंबे वक्त तक साफ नहीं किया गया तो यह धब्बा बन जाता है और इससे बाहरी चमक फीकी पड़ जाती है।
तो आप जब भी कभी तेल भरवाएं, सूती कपड़े से टैंक के आसपास जरूर पोछ दें। जितनी जल्दी पोछेंगे, उतना ही दाग पड़ने की आशंका कम होगी। तेल फैलने से ज्यादा नुकसान होने पर डिटेलर की भी मदद ली जा सकती है।