फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस त्योहार Super Splendor पर करें 3100 रुपये तक की बचत, मिलेगा 7500 रुपये तक का Paytm कैशबैक

Wed, 21 Oct 2020 07:27 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Hero Super Splendor BS6 - फोटो : Hero MotoCorp
विज्ञापन
दुनिया की सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनी हीरो मोटोकॉर्प इस त्योहारी सीजन अपने दोपहिया वाहनों पर भारी डिस्काउंट दे रही है। इसी कड़ी में अब कंपनी की Super Splendor भी शामिल हो गई है। इस त्योहार हीरो अपनी इस बाइक पर कई शानदार डिस्काउंट ऑफर्स दे रही है। बता दें Super Splendor देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिलों में से एक है। आज हम आपको इस बाइक पर मिल रहे सभी ऑफर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके अलावा हम आपको इसके सभी स्पेसिफिकेशन्स और कीमतों के बारे में भी बताएंगे। तो डालते हैं एक नजर।
विज्ञापन

 

Hero Super Splendor पर क्या है ऑफर?

Hero Super Splendor पर इस त्योहार कुल 3100 रुपये तक का फेस्टिव कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। इनमें 2100 रुपये का कैश डिस्काउंट और 1000 रुपये तक का एक्सचेंज टॉप-अप शामिल हैं। इसके अलावा ग्राहक इस बाइक को 4999 रुपये की शुरुआती डाउन पेमेंट पर घर ले जा सकते हैं। इस मोटरसाइकिल को 6.99 फीसदी की ब्याज दर पर फाइनेंस कराया जा सकता है।

इसके अलावा Paytm के जरिए भुगतान करने वाले ग्राहकों को 7500 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है। वहीं, 499 रुपये के प्लान में ग्राहक 5500 रुपये तक का सर्विस बेनिफिट पा सकते हैं। इन सब के अलावा आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड के जरिए EMI लेने पर 5000 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है।

 

Hero Super Splendor BS6: परफॉर्मेंस

Hero Super Splendor BS6 में पावर के लिए BS6 कंप्लाइंट वाला 125 सीसी, सिंगल-सिलिंडर, एयरकूल्ड इंजन दिया गया है। यह XSens तकनीक से लैस है। इसका इंजन 7500 आरपीएम पर 10.73 bhp की पावर और 6000 आरपीएम पर 10.6 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। 


 

Hero Super Splendor BS6: डायमेंशन और फ्यूल टैंक

Hero Super Splendor BS6 की लंबाई 2042 मिलीमीटर, चौड़ाई 740 मिलीमीटर और ऊंचाई 1102 मिलीमीटर है। इसका ग्राउंड क्लियरेंस 180 मिलीमीटर है। वहीं, इसका व्हीलबेस 1273 मिलीमीटर है। इसकी सैडल ऊंचाई 799 मिलीमीटर है। इसमें 12 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है।

 

Hero Super Splendor BS6: सस्पेंशन और ब्रेकिंग

Hero Super Splendor BS6 के फ्रंट में टेलिस्कोपिक हाईड्रॉलिक शॉक सस्पेंशन दिया है। वहीं, इसके रियर में 5-स्टेप अडजेस्टेबल हाईड्रॉलिक शॉक अबजॉर्बर्स दिया है।
वहीं, ब्रेकिंग फीचर्स की बात करें तो इसके फ्रंट में 240 मिमीलीटर डिस्क ब्रेक के साथ 130 मिलीमीटर का ड्रक ब्रेक चुनने का विकल्प मिलता है। वहीं, इसके रियर में 130 मिलीमीटर का ड्रम ब्रेक दिया है।
 
विज्ञापन

BS6 Hero Super Splendor: कीमत

BS6 Hero Super Splendor के ड्रम ब्रेक वेरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 69,450 रुपये है। वहीं, इसके डिस्क ब्रेक वेरिएंट की कीमत 72,950  रुपये है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें