फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hero Xtreme 160R की खरीद पर पाएं 7000 रुपये तक की नकद छूट, मिलेगा 7500 रुपये तक का Paytm कैशबैक, पढ़ें ऑफर

विज्ञापन
Hero Xtreme 160R - फोटो : HERO
विज्ञापन

इस दिवाली अगर आप 160 सीसी सेगमेंट में नई बाइक खरीदना चाहते हैं, तो हीरो मोटोकॉर्प का ऑफर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इस त्योहारी सीजन हीरो अपनी नई Hero Xtreme 160R पर कई आकर्षक ऑफर्स दे रही है। इसके तहत ग्राहक 7000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट पा सकते हैं। वहीं, लो-डाउन पेमेंट पर फाइनेंस कराने का भी विकल्प मिल रहा है। आज हम आपको इस बाइक पर मिल रहे सभी ऑफर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। तो डालते हैं एक नजर।

विज्ञापन

Hero Xtreme 160R पर क्या है ऑफर?

Hero Xtreme 160R पर इस त्योहार 7000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। फेस्टिव कैश बेनिफिट के तहत इस पर 3000 रुपये तक का एक्सचेंज टॉप-अप बेनिफिट, 2000 रुपये तक का लॉयल्टी टॉप अप बेनिफिट और 2000 रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,02,000 रुपये है, लेकिन इस त्योहार ग्राहक इसे 95,000 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। इसके अलावा ग्राहक इस बाइक को 11,999 रुपये की शुरुआतीलो डाउन पेमेंट पर घर ले जा सकते हैं। इस मोटरसाइकिल को 6.99 फीसदी की ब्याज दर पर फाइनेंस कराया जा सकता है।

इसके अलावा Paytm के जरिए भुगतान करने वाले ग्राहकों को 7,500 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है। वहीं, 499 रुपये के प्लान में ग्राहक 5500 रुपये तक का सर्विस बेनिफिट पा सकते हैं। इन सब के अलावा आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड के जरिए EMI लेने पर 5000 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है।

 
विज्ञापन

Hero Xtreme 160R- स्पेसिफिकेशन्स

  • इंजन- Hero Xtreme 160R में पावर के लिए 166 सीसी, सिंगल-सिलिंडर OHC, 2-वाल्व, 4-स्ट्रोक, एयर-कूल्ड, एडवांस्ड प्रोग्राम्ड फ्यूल इंजेक्शन इंजन दिया गया है। 
  • परफॉर्मेंस- Hero Xtreme 160R का इंजन 8500 आरपीएम पर 15 bhp की मैक्सिमम पावर और 6500 आरपीएम पर 14 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। 
  • ट्रांसमिशन- Hero Xtreme 160R में मल्टी प्लेट वेट कल्च के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया है।
  • सस्पेंशन- Hero Xtreme 160R के फ्रंट में एंटी फ्रिक्शन ब्रश के साथ टेलिस्कोपिक फॉर्क्स सस्पेंशन दिया है। वहीं, इसके रियर में 7-स्टेप राइडर- एडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन दिया है।
  • ब्रेकिंग- Hero Xtreme 160R के फ्रंट में 276 मिलीमीटर का पीटल डिस्क ब्रेक दिया गया है। वहीं, इसके रियर में 220 मिलीमीटर का पीटर डिस्क ब्रेक या 130 मिलीमीटर का ड्रेम ब्रेक चुनने का विकल्प मिलता है। सुरक्षा के लिए इसके फ्रंट में सिंगल चैनल ABS फीचर दिया है।
  • डायमेंशन- Hero Xtreme 160R की लंबाई 2029 मिलीमीटर, चौड़ाई 793 मिलीमीटर, ऊंचाई 1052 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस 1327 मिलीमीटर है। वहीं, इसका ग्राउंड क्लियरेंस 167 मिलीमीटर है। इसकी सीट की ऊंचाई 790 मिलीमीटर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें