फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना FASTag नहीं होगा गाड़ी का थर्ड पार्टी बीमा, RTO में भी नहीं होगा रजिस्ट्रेशन

Sat, 26 Dec 2020 12:09 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : Unsplash
विज्ञापन

एक जनवरी 2021 से देशभर में सभी चार वाहनों के लिए FASTag (फास्टैग) लगाना अनिवार्य होने जा रहा है। ऐसे में एक जनवरी से नए-पुराने सभी तरह के वाहनों के लिए भी FASTag अनिवार्य होगा, जिन्हें एक दिसंबर 2017 से पहले बेचा गया है। 

विज्ञापन


सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि सभी चार पहिया गाड़ियों में एक जनवरी 2020 से FASTag अनिवार्य होगा। ऐसे में जिन वाहनों पर FASTag नहीं लगे होंगे, उन्हें थर्ड पार्टी बीमा नहीं दिया जाएगा। मंत्रालय की तरफ से बताया गया है कि यह व्यवस्था अप्रैल 2021 से लागू हो जाएगी।

गडकरी ने कहा कि यात्रियों के लिए फास्टैग काफी फायदेमंद साबित होगा। फास्टैग के इस्तेमाल से वाहन मालिकों को टोल प्लाजा पर भुगतान करने के लिए नहीं रुकना पड़ेगा। इससे ईंधन और समय दोनों की बचत होगी। 

विज्ञापन

RTO में गाड़ी के रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी हुआ FASTag

25 दिसंबर के बाद से आरटीओ ऑफिस में केवल उन्हीं चार पहिया वाहनों का रजिस्ट्रेशन होगा, जिनमें फास्टैग लगा होगा।  देशभर में इसके लिए सभी वाहन डीलरों को इसकी पहले ही जानकारी दे दी गई थी। सभी डीलरों को साफ निर्देश दिया गया है कि वो इस नियम का सख्ती से पालन करें। 

क्या है FASTag?

FASTag (फास्टैग), गाड़ी के विंडशील्ड पर लगाया गया एक इलेक्ट्रॉनिक टोल कनेक्शन डिवाइस है, जिससे टोल प्लाजा पर ड्राइवर को अपनी गाड़ी को रोकना नहीं पड़ता है। रेडियो फ़्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन टेक्नोलॉजी (RFID) से लैस, डिवाइस का इस्तेमाल टोल शुल्क लेने के लिए सीधे प्रीपेड वॉलेट या उससे जुड़े बैंक खाते से किया जाता है। आसान भाषा में कहें तो FASTag का इस्तेमाल करना बहुत आसान है। यह एक प्रीपेड कार्ड है, जिससे टोलप्लाजा पर आपको रुकने और कैश लेनदेन करने की जरूरत नहीं है। 

FASTag की कैसे हुई शुरुआत?

फास्टैग की सुविधा को सबसे पहले टोल प्लाजा पर लगने वाले जाम को कम करने के लिए लाया गया था। दरअसल पहले टोल टैक्स के लिए टोल प्लाजा पर गाड़ियों की लंबी लाइनें लगती थीं। इससे लोगों को काफी इंतजार करना पड़ता था। वहीं, इस दौरान ईंधन की खपत होती थी। ऐसे में सरकार की तरफ से इस परेशानी को खत्म करने के लिए फास्टैग की सुविधा दी गई। इससे टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी कतारों में भारी कमी आई है। बता दें कि मौजूदा समय में देश के 695 टोल प्लाजा पर यह सेवा उपलब्ध है।

FASTag के क्या हैं फायदे?

  • फास्टैग की मदद से टोल प्लाजा पर वाहन मालिकों को लेनदेन के लिए नकदी ले जाने की जरूरत नहीं है। इससे समय की बचत होती है।
  • फास्टैग से टोल प्लाजा पर गाड़ियों को रुकना नहीं पड़ता है, जिससे ईंधन की खपत कम होती है। 
  • हर टोल ट्रांजेक्शन, कम बैलेंस जैसी चीजों पर ग्राहकों को तुरंत मैसेज पर जानकारी मिलतेेे हैं।
  • ग्राहकों के लिए ऑनलाइन पोर्टल
  • 5 साल की वैधता
विज्ञापन

FASTag को कहां से खरीदें?

वाहन मालिक एसबीआई, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा, एक्सिस, सिटी यूनियन बैंक जैसे बैंकों की शाखाओं या ऑनलाइन सेवाओं से FASTags खरीद सकते हैं। इसके अलावा FASTag को NHAI के सभी टोल प्लाजा, PayTM, ई-कॉमर्स वेबसाइट जैसे अमेजन, और रोड ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (RTA) कार्यालयों पर जारी किया जा रहा है। ऑनलाइन टैग खरीदने के लिए ग्राहकों के लिए एक 'माई फास्टैग' एप भी उपलब्ध है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें