एक कार को खरीदने में जहां हालत खराब हो जाती है वहीं एक शख्स ऐसा भी है जिसके पास दुनिया की तमाम लग्जरी कार हैं और न ही वो किसी अमीर हस्तियों की सूची में शामिल है और न ही उसके नाम के चर्चे हैं लेकिन हाल ही में फोर्ब्स ने खुलासा किया कि चीन के रहने वाले इस शख्स के पास करीब तीन अरब से ज्यादा कीमत की कारें हैं।
बता दें, चीन के इस शख्स का नाम ताईपेई है। अपने इस शौक के बारे मे ये कहते हैं कि शौक बड़ी चीज है। ऐसी ही एक कहानी हांगकांग के डेविड की है, डेविड को फरारी गाड़ियां कलेक्ट करने का अजीब शौक है। आज इनके पास करीब 330 करोड़ की कीमत की फरारी कारें हैं।