फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद बढ़ी पुरानी कारों की बिक्री, CNG गाड़ियों की मांग में भी आया उछाल

Fri, 24 Jul 2020 12:20 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना वायरस ने भले ही ऑटो सेक्टर को भारी नुकसान पहुंचाया हो, लेकिन इस दौरान पुरानी गाड़ियों की बिक्री में भारी बढ़ोतरी देखी जा रही है। दरअसल कोरोना काल में नई कार के मुकाबले लोग पुरानी कारों को खरीदना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। यही कारण है कि इस महामारी के दौर में पुरानी कारों के मार्केट में जबरदस्त सुधार हुआ है। मार्केटप्लेस OLX की सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक जुलाई महीने में सबसे ज्यादा मांग पुरानी सिडान कारों की रही। इसके बाद ग्राहकों की तरफ से पुरानी एसयूवी और हैचबैक को सबसे ज्यादा खरीदा गया।

विज्ञापन


दरअसल मार्केटप्लेस OLX की तरफ से किए गए सर्वे में 55 फीसदी लोगों ने कहा कि वे अगले छह महीने में अपने निजी वाहनों के इस्तेमाल की प्लानिंग कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अप्रैल से जुलाई महीने के दौरान पुरानी कारों की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रिपोर्ट की मानें तो फरवरी के मुकाबले जुलाई महीने में पुरानी कारों की बिक्री में 25 फीसदी की बढ़ोतरी आई है।

CNG कारों की बिक्री में भी आया उछाल

कोरोना काल में CNG कारों की बिक्री में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। दरअसल लॉकडाउन के बाद एक ट्रेंड जो देखने को मिल रहा है उसके मुताबिक ग्राहक दो पहिया वाहन, सस्ती कारें, पुरानी गाड़ियां और CNG कारों को खरीदना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि आने वाले समय में सीएनजी की बिक्री और भी ज्यादा होने वाली है।
विज्ञापन


उम्मीद जताई जा रही है कि वित्तवर्ष 2021 में मारुति की सीएनजी कारों की बिक्री में 36 फीसदी की बढ़ोतरी देखी जा सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दौरान कंपनी CNG कारों के 144,000 यूनिट्स की बिक्री कर सकती है। वहीं, मारुति सुजुकी को टक्कर देने के लिए इस साल के आखिर में ह्यूंदै अपनी नई सीएनजी कार को लॉन्च करने जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें