टाटा मोटर्स 5 मार्च से शुरू हो रहे जेनेवा मोटर शो में अपनी 4 नई कार Altroz, H7X Concept, Altroz EV और Tata Hornbill को पेश करेगा। टाटा ने अपनी सभी नई गाड़ियों के फीचर्स से धीरे धीरे पर्दा उठाया है। यहां आपके लिए लेकर आएं हैं Tata H7X का एक और टीजर जो कार के फ्रंट और रियर की कुछ परछाई दिखाता है। टाटा ने 2018 ऑटो एक्सपो में H7X कॉन्सेप्ट को पेश किया था।
पांच सीटों वाले संस्करण की तरह 7 सीटर हैरियर लैंड रोवर के डी 8 प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। टाटा की 7 सीटर एसयूवी में 2,741 मिमी व्हीलबेस दिया जाएगा। जो 5 सीटर के समान ही होगा। सात सीटर एसयूवी में 2.0-लीटर क्रायोटेक डीज़ल इंजन दिया जाएगा। जो 170 बीएचपी और 350 एनएम से कुछ अधिक टॉर्क जनरेट करेगा। आने वाली हैरियर के ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स शामिल होंगे।