बता दें, टाटा की सबसे दमदार एसयूवी हैरियर 23 जनवरी को लॉन्च होगी। इस फ्लैगशिप एसयूवी ने लांचिंग से पहले ही बाजार पर कब्जा कर रखा है। हैरियर की लांचिंग का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। टाटा की यह पहली कार है जो Discovery Sport वाले Land Rover के D8 प्लेटफार्म पर बनाई गई है। कार को चार वेरिएंट XE, XM, XT, and XZ में लांच किया जाएगा। हालांकि, हैरियर की कीमत को लेकर अभी महज अंदाजा लगाया जा रहा है। कि इसकी कीमत 15 लाख के आस-पास हो सकती हैं।
हैरियर की लांचिंग से पहले टाटा मोटर्स ने दावा किया है कि वह हैरियर के 7 सीटर संस्करण को तैयार कर रहा है। कंपनी ने इस खबर की पुष्टि की है, और हैरियर के इस बड़े संस्करण के लांच की समय सीमा भी साझा की है। एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक टाटा मोटर्स के सीईओ और एमडी गुएंटर बटशेक ने कहा "सात सीटों वाली हैरियर वर्ष 2019 में ही लांच की जाएगी"।