टाटा टियागो के नए वर्जन में पुराने टॉप-स्पेक के सभी फीचर्स के साथ कुछ नए अपडेट भी किए गए हैं जैसे
*टाटा टियागो XZ+ में स्मोक्ड ब्लैक बेज़ल से लैस प्रोजेक्टर हेडलैंप दिए गए हैं।
*नई कार में इलेक्ट्रॉनिकली एडजेस्टेबल ORVMs दिए गए हैं।
*नया 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जिसे एंड्रॉयड ऑटो, वाइस कमांड रिकॉग्निशन और ऑटोमेटिक टेंपरेचर से लैस किया गया है।
इंजन क्षमता
हालांकि अपग्रेड और नए फीचर्स के अलावा टाटा टियागो XZ+ में कंपनी ने कोई तकनीकी बदलाव नहीं किया गया है। कार में पहले वाला ही 1.2-लीटर का रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन और 1.05लीटर का रेवोटॉर्क डीजल इंजन दिया गया है। जिसमें इसका पेट्रोल वेरियंट 85 बीएचपी की पावर और 114 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है।
वहीं इसका डीजल वेरियंट 70 बीएचपी की पावर और 1140 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है। टाटा टियागो XZ+ वेरियंट पहले की ही तरह 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स ट्रांसमिशन से लैस होगा। टाटा टियागो XZ+ को AMT विकल्प से वंचित रखा गया है। यानि टाटा की इस कार में आपको AMT का विकल्प नहीं मिलेगा।
बात करें, कीमत की तो टाटा टियागो XZ+ की कीमत भारत में 5.57 लाख रुपए, एक्स-शोरूम (दिल्ली) रखी गई है, वहीं इसके ड्यूल टोन कलर वेरियंट की कीमत 6.4 लाख रुपये रखी गई है। टाटा टियागो XZ+ के डीजल वेरियंट के सिगंल टोन कलर की कीमत 6.31 लाख रुपये और ड्यूल टोन कलर वेरियंट की कीमत 6.38 लाख रुपये रखी गई है। बता दें, कुछ समय पहले टाटा मोटर्स ने टाटा टियागो और टिगोर के जेटीपी वेरियंट को लांच किया है। जिन्हे बतौर परफॉरमेंस बेस्ड कार बनाया गया है।