फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tata Tiago CNG: जल्द होगी लॉन्च, पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से मिलेगा छुटकारा, कम कीमत में देगी ज्यादा माइलेज

Tue, 11 May 2021 10:23 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टाटा टियागो सीएनजी मॉडल की अगले कुछ महीनों में भारतीय बाजार में बिक्री होने की उम्मीद है। कंपनी जब इस मॉडल को सीएनजी फिटेड किट के साथ उतारेगी तो ग्राहक हर महीने महंगे पेट्रोल से छुटकारा पा सकेंगे और काफी पैसे बचा सकेंगे। 
विज्ञापन
Tata Tiago - फोटो : For Reference Only
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Tata Motors भारतीय बाजार में जल्द ही अपनी लोकप्रिय Tiago (टियागो) हैचबैक कार को सीएनजी वर्जन में लॉन्च करने की तैयारी में है। टियागो के साथ, टिगोर सेडान कार को भी कंपनी भविष्य में सीएनजी के साथ उतार सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक टियागो हैचबैक के सीएनजी-किट वेरिएंट को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। लुक के लिहाज से सीएनजी मॉडल में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिले हैं। पेट्रोल-डीजल की बेतहाशा बढ़ती कीमतों के मद्देनजर टाटा टियागो मॉडल काफी किफायती साबित हो सकती है। 
विज्ञापन
Trending Videos

टियागो सीएनजी के फायदे

टाटा टियोगो सीएनजी मॉडल को टेस्टिंग के दौरान खुला रखा गया था। अमूमन वाहन निर्माता अपनी आने वाली कारों को टेस्टिंग के दौरान पूरी तरह से ढका हुआ रखते हैं। अगले कुछ महीनों में इस मॉडल की भारतीय बाजार में बिक्री होने की उम्मीद है। बता दें कि टियागो की अच्छी खासी बिक्री होती है। कंपनी जब इस मॉडल को सीएनजी फिटेड किट के साथ उतारेगी तो ग्राहक हर महीने महंगे पेट्रोल से छुटकारा पा सकेंगे और काफी पैसे बचा सकेंगे। 

क्या हुए बदलाव

टिआगो सीएनजी मॉडल के डिजाइन में कोई खास बदलाव नहीं किए गए हैं। कार की स्पाय तस्वीरों से पता चलता है कि टेस्टिंग वाली कार रेड पेंट स्कीम में मिड वेरिएंट है। बता दें कि यह बॉडी पेंट पहले से ही टियागो के मौजूदा निर्यात किए जाने वाले पेट्रोल मॉडल में उपलब्ध है। इसके अलावा कार के फ्रंट में सीएनजी का स्टीकर लगा है। कार में नए मल्टी स्पोक अलॉय व्हील दिए गए हैं। कार के फ्रंट ग्रिल में ट्राइ-एरो थीम मिलता है जो कार की पहचान है। 

लुक और डिजाइन

कार के एक्सटीरियर फीचर्स की बात करें तो इसमें प्रोजेक्टर हेडलैंप, LED DRL, फॉग लैंप, शार्क फिन एंटीना, LED स्टॉप लैंप, LED टेल लाइट्स जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक टेस्टिंग मॉडल के इंटीरियर के बारे में कोई खास जानकारी सामने नहीं आ पाई है। हालांकि ऐसी संभावना है कि इसे मौजूदा पेट्रोल मॉडल के इंटीरियर जैसा ही रखा गया है। 

इंजन और पावर

जहां तक इंजन की बात है तो कंपनी इस कार को वही 1.2-लीटर रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन के साथ उतार सकती है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। यह इंजन इस समय 85 bhp का अधिकतम पावर और 113 Nm पीक टॉर्क जेनरेट करता है। सीएनजी मॉडल में यह इंजन कम पावर जेनरेट कर सकता है। 
विज्ञापन

वेरिएंट्स और कीमत

टाटा टियागो हैचबैक इस समय 9 वेरिएंट्स और 4 ट्रिम ऑप्शन - XE, XT, XZ और XZ+ में मिलती है। इसकी दिल्ली में शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.99 लाख रुपये है जो 6.95 लाख रुपये तक जाती है। टाटा टियागो सीएनजी मॉडल का भारतीय बाजार में सीधे तौर पर मारुति सुजुकी वैगनआर सीएनजी, ह्यूंदै सैंट्रो सीएनजी जैसी कारों से मुकाबला होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें