फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को खूब भायी Tata Punch: लॉन्चिंग के साथ ही टॉप-10 कारों में हुई शुमार, जानें कितना है वेटिंग पीरियड

Sat, 06 Nov 2021 01:29 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टाटा ने पंच की बुकिंग 04 अक्तूबर को शुरू की थी। शुरुआत में टाटा ने इसकी बुकिंग का कोई आंकड़ा उपलब्ध नहीं कराया था। वहीं उस दौरान राजधानी में कई डीलरशिप्स उस दौरान दो हफ्ते का वेटिंग पीरियड दे रहे थे। लेकिन कंपनी ने उस दौरान यह भी कहा था कि आने वाले दिनों में बुकिंग बढ़ने के साथ पंच के वेटिंग पीरियड में भी बढ़ोतरी हो सकती है...
विज्ञापन
Tata Punch - फोटो : Tata Motors
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्तूबर महीने की कारों की बिक्री की सेल्स रिपोर्ट आ गई हैं। त्योहारी सीजन में टॉप 10 गाड़ियों की बिक्री में सबसे चौंकाने वाली छलांग नई माइक्रो एसयूवी Tata Punch ने लगाई है। मात्र एक महीने पहले लॉन्च हुई सबकॉम्पैक्ट एसयूवी टाटा पंच ने देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में खुद को शुमार कर लिया है। जिसे देख कर लगता है कि टाटा पंच के प्रति लोगों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। टाटा मोटर्स को भी उम्मीद थी कि पंच अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी। जबकि बाकी दूसरी कंपनियों की माइक्रो एसयूवी जैसे मारुति इग्निस और महिंद्रा KUV100 टॉप 10 कारों की लिस्ट से गायब है। वहीं एनसीएपी क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग आने के बाद पंच के प्रति ग्राहकों का रुझान बढ़ा है। यही वजह है कि पंच की वेटिंग लिस्ट में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

विज्ञापन

10वें नंबर पर पंच

टाटा मोटर्स से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग हासिल कर चुकी टाटा पंच की पहले ही महीने 8453 यूनिट्स की बिक्री हुई है। हालांकि बिक्री के मामले में यह टाटा नेक्सन के बाद दूसरे नंबर पर है। टाटा नेक्सन की कंपनी ने 10,096 यूनिट्स की बिक्री की है, जो पिछले साल अक्तूबर 2020 के मुकाबले 29.76 फीसदी बढ़ी है। पिछले साल नेक्सन की 5179 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। टॉप 10 कारों की लिस्ट में जहां पंच 10वें नंबर पर है, वहीं टाटा नेक्सन 8वें पायदान पर है।

जानें कितना है वेटिंग पीरियड

टाटा ने पंच की बुकिंग 04 अक्तूबर को शुरू की थी। शुरुआत में टाटा ने इसकी बुकिंग का कोई आंकड़ा उपलब्ध नहीं कराया था। वहीं उस दौरान राजधानी में कई डीलरशिप्स उस दौरान दो हफ्ते का वेटिंग पीरियड दे रहे थे। लेकिन कंपनी ने उस दौरान यह भी कहा था कि आने वाले दिनों में बुकिंग बढ़ने के साथ पंच के वेटिंग पीरियड में भी बढ़ोतरी हो सकती है। कंपनी का कहना था कि अभी तक की सभी कारों के मुकाबले पंच की सबसे ज्यादा बुकिंग मिली हैं। लेकिन अब पंच पर वेटिंग पीरियड बढ़ गया है।
  • दिल्ली, मुंबई कोलकाता में टाटा पंच का वेटिंग पीरियड तीन महीने तक पहुंच गया है।
  • जबकि बैंगलुरु और हैदराबाद में दो महीने तक का वेटिंग पीरियड है।
  • दिल्ली के ग्राहकों को सबसे ज्यादा चार महीने तक का इंतजार करना पड़ेगा।
  • चेन्नई में टाटा पंच पर कोई वेटिंग पीरियड नहीं है।

शहर

वेटिंग पीरियड

नई दिल्ली

4 महीने तक

बेंगलुरु

2 महीने

मुंबई

3 महीने

हैदराबाद

2 महीने

पुणे

3 महीने

चेन्नई

कोई वेटिंग पीरियड नहीं

जयपुर

1 महीना

अहमदाबाद

1 महीना

गुरुग्राम

2-3 महीने

लखनऊ

2.5 महीने

कोलकाता

1 महीना

ठाणे

1 महीना

सूरत

1 महीना

गाजियाबाद

2.5 महीने

चंड़ीगढ़

2-3 महीने

पटना

2 महीने

कोयंबटूर

2 महीने

फरीदाबाद

2-3 महीने

इंदौर

2 महीने

विज्ञापन

इंजन

पंच में 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर, नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 6,000 आरपीएम पर 85 बीएचपी की पावर और 3,300 आरपीएम पर 113 न्यूटन मीटर का टॉर्क देता है। इसमें 5-स्पीड मैन्युअल के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का भी विकल्प दिया गया है। इसके ऑटोमेटिक वैरिएंट में ‘Traction Pro' का फीचर मिलता है। वहीं पंच केवल सिर्फ 6.5 सेकंड में 0-60 किमी/घंटा और 16.5 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार प्राप्त कर लेती है।

फीचर्स

टाटा पंच में प्रोजेक्टर एलईडी डीआरएल के साथ प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, 16-इंच अलॉय व्हील्स, ऑटो हेडलैंप्स, रेन सेंसिंग वाइपर्स, पुश बटन स्टार्ट के साथ कीलेस एंट्री, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, कूल्ड ग्लोव बॉक्स, 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, रिवर्स पार्किंग कैमरा, 7-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, iRA कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, सलेक्टेबल ड्राइव मोड्स, क्रूज कंट्रोल, पडल लैंप्स और ट्रैक्शन प्रो मोड का फीचर मिलता है। सेफ्टी फीचर के तौर पर इसमें एबीएस, ईबीडी, सीएससी, ब्रेक स्वे कंट्रोल, डुअल एयरबैग्स और ISOFIX चाइल्ड माउंट्स दिए गए हैं।

कीमत

टाटा पंच को पिछले महीने 18 अक्तूबर 2021 को लॉन्च किया गया था। टाटा पंच की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.49 लाख रुपये से 8.49 लाख रुपये तक है। पंच चार ट्रिम्स Pure, Adventure, Accomplished और Creative में आती है। साथ ही कंपनी इसके साथ तीन एसेसरीज पैक Rhythm Pack, Dazzle Pack और iRA Pack भी ऑफर कर रही है। जिसके लिए ग्राहकों को अतिरिक्त कीमत चुकानी पड़ती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें