फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस आने को है टाटा की एक सस्ती एसयूवी, आप भी देखें

Mon, 17 Apr 2017 12:56 PM IST
amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
tata nexon - फोटो : team BHP
विज्ञापन
बाजार में आने के लिए तैयार टाटा की नई एसयूवी नेक्सन को रोड टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इस बार कार बिना किसी छलावरण के नजर आई है। इस कार को टाटा जल्द ही लॉन्च कर सकती है। तस्वीर में नजर आ रही गाड़ी, कार का टॉप इंड वेरिएंट होने की उम्मीद है। इस कार में फ्लोटिंग रूफ का फीचर दिया गया है। इसके साथ कार में एलॉय व्हील, साइड बॉडी क्लैडिंग, रूफ रेल, रियर वाइपर और ओआरवीएम टर्न इंडिकेटर दिया गया है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें आया हाइब्रिड टायरों का जमाना, जेके टायर की अनोखी पहल

कार की टेस्टिंग के दौरान टीम बीएचपी ने तस्वीरें ली और संबंधित जानकरी भी साझा की है। कार को फ्रंट से एरियोडायनिमिक्ली डिजाइन किया गया है। नेक्सन में एलईडी डीआरएलएस और फॉग लैंप दिया गया है। टाटा ने अपनी इस एसयूवी में 1.2 लीटर का टर्बोचार्जड रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। वहीं कार में 1.3 लीटर का मल्टीजेट डीजल इंजन का भी विकल्प दिया जा सकता है। इस गाड़ी में 5 स्पीड वाला मैन्यूअल गियरबॉक्स लगा होगा। कंपनी बाद में ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का भी ऐलान कर सकती है। 

इसे भी पढें देखिए सचिन की कारों का कलेक्शन, मारूति से मर्सिडीज तक

इसके साथ ही एसयूवी में टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट, नेविगेसन, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, स्टीयरिंग माउंट कंट्रोल, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल और कीलेस एंट्री जैसे फीचर दिए जाएंगे। कार में सेफ्टी का भी ख्याल रखा गया है। कार में एबीएस डुअल एयरबैग का सेफ्टी फीचर होगा।
विज्ञापन


टाटा मोटर्स ने अपनी इस कार को जेनेवा मोटर शो में 1.5 लीटर का रेवोट्रोक डीजल इंजन के साथ लॉन्च किया था। टाटा की इस कार की अनुमानित कीमत 7 लाख रुपये होगी। इस कार का बाजार में मुकाबला मारूति सुजुकी विटारा ब्रेजा, फोर्ड इको स्पोर्ट और महिंद्रा टीयूवी 300 से होगा। 
विज्ञापन


इसे भी पढें KTM 390 DUKE को हमने टेस्ट ट्रैक पर पुणे में चलाया 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें