फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा ने लांच की 6 लाख की यह कार, पेट्रोल और डीजल दोनों वर्जन में उपलब्ध

Thu, 13 Sep 2018 04:40 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
tata tiago nrg
विज्ञापन

टाटा मोटर्स ने अपनी टियागो एनआरजी को भारत में लांच कर दिया है। यह मार्केट में मौजूद टियागो का क्रॉस-हैचबैक वर्जन है। साथ ही कंपनी ने टाटा टियागो जेटीपी को भी इस दिवाली तक लांच करने की पुष्टि की। इस नई कार की लंबाई और चौड़ाई को भी काफी हद तक बढ़ाया गया है। जिसकी वजह से इसके केबिन में अब ओर ज्यादा स्पेस मिलेगा। कंपनी ने अपनी इस कार की लांचिंग के मौके पर टाटा टियागो जेटीपी को भी इस दिवाली तक लांच करने की पुष्टि कर दी है।

विज्ञापन


गौरतलब हो, टाटा टियागो जेटीपी और टिगोर जेटीपी को इसी साल ऑटो एक्सपो 2018 में शोकेस किया गया था। दोनों ही मॉडल में कई स्पोर्टी फीचर्स जोड़े गए हैं। जिनको लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है। कंपनी ने पहले इसे इसे इसी साल लांच करने का प्लान बनाया था। लेकिन कोई घोषणा नहीं की गई थी। लकिन, अब सभी कयासों को विराम लगाते हुए कंपनी ने टियागो जेटीपी को दिवाली तक लांच करने का ऐलान कर दिया है।

फीचर्स
इस एनआरजी कार की ग्रिल, हैडलैंप्स, बाहरी शीशों, बी-पिलर, छत, रियर स्पॉइलर और 14 इंच अलॉय व्हील पर ब्लैक कलर का इस्तेमाल हुआ है। क्रॉसओवर कार वाला लुक लाने के लिए इसमें  डोर, व्हील आर्च और टेलगेट पर प्लास्टिक क्लेडिंग दी गई है। पीछे वाले बंपर में फॉक्स स्किड प्लेट लगाई गई है। कार के एसी वेंट, सेंटर कंसोल और गियर लेअर पर सिल्वर फिनिशिंग दी गई है। सीटों पर डेनिम अपहोल्स्ट्री, ऑरेंज स्ट्रिप्स के साथ दी गई है। रेग्यूलर टियागो में 2-डिन ऑडियो सिस्टम लगा है, वहीं टियागो एनआरजी में टिगॉर वाला 5.0 इंच टचस्क्रीन सिस्टम दिया गया है। साथ ही टियागो एनआरजी की लंबाई और चौड़ाई को भी बढ़ाया गया है। जिसकी वजह से इसके केबिन में ओर ज्यादा स्पेस मिलेगा। यह तीन कलर कैनियन ऑरेंज, मालाबार सिल्वर और फौजी व्हाइट में उपलब्ध है।
विज्ञापन


इंजन
कार के इंजन की बात करें तो इसमें रेग्यूलर मॉडल वाले पेट्रोल और डीज़ल इंजन दिए गए हैं। पेट्रोल वेरिएंट में 1.2 लीटर का इंजन लगा है जो 85 पीएस की पॉवर और 114 एनएम का टॉर्क देता है। डीज़ल वेरिएंट में 1.05 लीटर का इंजन लगा है, इसकी पॉवर 70 पीएस और टॉर्क 140 एनएम है। दोनों इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़े हैं।

कीमत
इस कार के पेट्रोल वर्जन की कीमत 5.50 लाख रूपए और डीज़ल वर्जन की कीमत 6.32 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) है। इस नई कार में कैनियन ऑरेंज, मालाबार सिल्वर और फौजी व्हाइट जैसे कलर्स उपलब्ध है। इस कार का मुकाबला मारूति सेलेरियो एक्स, फोर्ड फ्रीस्टाइल और रेनो क्विड क्लाइंबर जैसी कारों से होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें