फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JLR ने इनजेनियम इंजन रेंज में 15 लाख उत्पादन का आंकड़ा पार किया

Fri, 17 Jul 2020 06:52 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • जगुआर लैंड रोवर ने अपने Ingenium इंजन रेंज के उत्पादन का आंकड़ा 15 लाख के पार कर लिया है। 
  • जेएलआर का यह ऑल-एल्युमिनियम इंजन बेहतर ईंधन कार्यकुशलता और कम उत्सर्जन जैसी खूबियों से लैस है।
विज्ञापन
Jaguar Land Rover
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Tata Motors (टाटा मोटर्स) के स्वामित्व वाली Jaguar Land Rover (JLR), जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) ने शुक्रवार को कहा कि उसने अपने Ingenium इंजन रेंज के उत्पादन का आंकड़ा 15 लाख के पार हो गया है। कंपनी के मौजूदा मॉडल्स में इसी इंजन का इस्तेमाल किया जाता है। 
विज्ञापन

जेएलआर ने एक बयान में कहा कि ब्रिटेन के वॉल्वरहेम्प्टन स्थित उसके इंजन बनाने के प्लांट में इनजेनियम पावरट्रेन का उत्पादन होता है, जिसका इस्तेमाल सभी जेएलआर के इलेक्ट्रिक, पेट्रोल, डीजल मॉडलों में होता है। 

इसे ब्रिटेन में ही विकसित किया गया है और जेएलआर का यह ऑल-एल्युमिनियम इंजन बेहतर ईंधन कार्यकुशलता और कम उत्सर्जन जैसी खूबियों से लैस है। 

जेएलआर पावरट्रेन आपरेशंस लॉन्च निदेशक केन क्लोस ने कहा, "हमें क्लीन-इंजन वाली गाड़ियों की अप्रत्याशित मांग मिल रही है। आज स्वच्छ और सक्षम इंजन उपलब्ध कराना पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गया है। इसमें प्रदर्शन अथवा हमारे ग्राहक की उम्मीदों से किसी भी प्रकार के समझौते की गुंजाइश नहीं है।" 
 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इनजेनियम पॉवरट्रेन दोनों खूबियां है - बेहतर ईंधन दक्षता और कम उत्सर्जन। इसमें ज्यादा टॉर्क, बेहतर और आकर्षक ड्राइविंग का अनुभव मिलता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें