फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा की कारें हैं पसंद तो पढ़ ले ये खबर

Thu, 13 Dec 2018 05:54 PM IST
आॅटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Tata tiago and tigor jtp
विज्ञापन

भारत में इस साल टाटा मोटर्स ने अपनी कुछ नई कारों को उतारा तो कई को अपडेट किया। हाल ही में आई जानकारी के मुताबिक टाटा मोटर्स ने अपनी कारों की कीमत 40,000 तक बढ़ाने का ऐलान किया है। जिन्हे 1 जनवरी, 2019 से लागू किया जाएगा।  हालांकि टाटा मोटर्स ने इसके पीछे बढ़ती इनपुट लागत और ईंधन की कीमतों का हवाला दिया है। 

विज्ञापन

tata harrier
टाटा मोटर्स अपनी सबसे दमदार एसयूवी हैरियर को जल्द लांच करने जा रही है। जिसे लेकर बाजार में चर्चाएं जोरों पर है। हालांकि कंपनी इस कार के एक के बाद एक टीजर जारी कर रही है जिससे इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर को लेकर काफी जानकारी सामने आ गई है। जिससे इस कार का सीधा मुकाबला हुंडई की क्रेटा से माना जा रहा है। 
विज्ञापन

Tata harrier interior
टाटा हैरियर में 8.8-इंच का इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जेबीएल कंपनी का साउंट सिस्टम, लेदर की फिनिश के साथ सिल्वर रंग के डोर हैंडल,हल्के ग्रे और ब्राउन रंग से सजा ड्यूल टोन फिनिश डैशबोर्ड दिया गया है। टाटा हैरियर में ब्लूटूथ टेलिफोन,रिवर्स कैमरा डिस्प्ले, जैसे भी कई फीचर्स देखने को मिलते हैं। 

टाटा हैरियर कार में Kryotec 2.0 इंजन दिया गया है। जिसे भविष्य के BSVI उत्सर्जन मानकों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। बात करें कीमत की तो, टाटा ने अपनी इस एसयूवी की कीमत करीब 15 लाख रुपए रख सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें