टाटा मोटर्स की ओर से नेक्सॉन कॉम्पैक्ट एसयूवी के मॉडल के आधार पर कीमतों में 11 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद एसयूवी की नई कीमत 7.30 लाख से लेकर 13.35 लाख(एक्स-शोरूम) तक हो गई हैं। कंपनी की नेक्सॉन रेंज की कीमतें 1000 रुपये से बढ़ाकर 11 हजार तक कर दी हैं। नई कीमतें लागू होने के बाद नेक्सॉन मॉडल के डीजल वर्जन XZA+(O) डार्क एडीशन की कीमत में 11,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
हालांकि, कई वर्जन ऐसे हैं जो कीमतों की बढ़ोतरी से अप्रभावी रहे। इसमें पेट्रोल व डीजल XZ+ मैनुअल वैरिएंट, पेट्रोल XZ+ और XZA+ डार्क एडीशन व डीजल XM (S) ट्रिम शामिल हैं।
इलेक्ट्रिक वाहनों की भी बढ़ाई थीं कीमतें
कंपनी की ओर से इसी साल मई में नेक्सॉन इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमतों में भी 16 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई थी। ये वाहन XM, XZ+ और XZ+ Lux में आते है। बेस ट्रिम की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की गई थी, जबकि, अन्य वैरिएंट की कीमतें 16,000 रुपये तक बढ़ा दी गई थीं।