फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा नेक्सन, टिगोर और टियागो पर मिल रहा 86 हजार रुपये तक का डिस्काउंट

Fri, 14 Jun 2019 04:42 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Tata Motors Showroom - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन

टाटा ने हाल ही में हैरियर, नेक्सन, हेक्सा, जेस्ट और बोल्ट की कीमतों में 10 से लेकर 35 हजार रुपये की बढ़ोतरी की है। तो वहीं अपनी कारों पर 86 हजार रुपये तक का डिस्काउंट भी ऑफर कर रही है। इसके अलावा कंपनी अध्यापकों और किसानों को अतिरिक्त ऑफर भी पेश करेगी।

विज्ञापन

 

86 हजार रुपये तक के फायदे

टाटा मोटर्स अपनी टाटा टियागो, टाटा टिगोर, टाटा नेक्सन, टाटा हेक्सा और सफारी स्ट्रॉम पर एक खास स्कीम के तहत 86 हजार रुपये (दिल्ली में कीमत) तक के फायदे दे रही है। इसके लिए कंपनी ने नेशनल एक्सचेंज स्कीम लांच की है, जिसमें कार की वेल्यूशन लगाने के बाद ग्राहक को एक्सचेंज बोनस समेत दूसरे फायदे दिए जाएंगे।   
 

84 महीने तक की ईएमआई का फायदा

स्कीम के तहत भावी ग्राहकों को 40 हजार रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर बोनस मिलेगा, हालांकि यह व्हीकल की कंडीशन पर निर्भर करेगा। इसके अलावा ग्राहक 3500 रुपये की कीमत वाला 1 ग्राम सोने का सिक्का भी जीत सकते हैं। साथ ही, फाइनेंस ऑफर्स में 100 फीसदी तक ऑनरोड फंडिंग और 84 महीने तक की ईएमआई का फायदा भी मिलेगा।
 

नेक्सन पर 55 हजार रुपये के फायदे

इनमें 13.26 लाख रुपये की शुरुआती कीमत वाली हेक्सा पर 70 हजार रुपये तक के फायदे, 6.72 लाख रुपये की शुरुआती कीमत वाली नेक्सन पर 55 हजार रुपये के फायदे, 4.49 लाख रुपये शुरुआती कीमत वाली टियागो पर 68 हजार रुपये के फायदे और 5.55 लाख रुपये कीमत वाली टाटा टिगोर पर 70 हजार रुपये के फायदे मिलेंगे।
 

प्रीमियम हैचबैक अल्ट्रॉज भी इस साल होगी लांच

वहीं टाटा मोटर्स के ग्रेट कार्स ग्रेट बेनिफिट्स कैंपेन के तहत सरकारी कर्मियों, कॉरपोरेट एंप्लाइज, डॉक्टर्स, टीचर्स और किसानों को खास ऑफर पेश किए जाएंगे। वहीं टाटा मोटर्स इस साल अपनी नई प्रीमियम हैचबैक अल्ट्रॉज भी लांच करने वाला है, जिसकी वेबसाइट को हाल ही में लांच किया है। अल्फा प्लेटफॉर्म पर बनी अल्ट्रॉज को मुकाबला ह्यूंदै एलीट i20, मारुति बलेनो, टोयोटा ग्लैंजा से है।         
विज्ञापन

बिक्री में 38 प्रतिशत तक की कमी

गौरतलब है कि ऑटो सेक्टर में चल रही मंदी से टाटा मोटर्स भी अछूता नहीं है। मई 2018 के मुकाबले टाटा की बिक्री में 38 प्रतिशत तक की कमी आई है और मई 2019 में मात्र 10,900 गाड़ियों की बिक्री हुई, जबकि मई 2018 में यह संख्या 17,489 यूनिट्स थी। वहीं अप्रैल 2019 में टाटा मोटर्स की 12,694 गाड़ियां बिकीं, जबकि पिछले साल अप्रैल, 2018 में यह संख्या 17,235 यूनिट्स थी, इस दौरान 26 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।   
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें