Suzuki Motorcycle (सुजुकी मोटरसाइकिल) ने अपने लोकप्रिय Burgman 400 (बर्गमैन 400) मैक्सी-स्कूटर के 2021 वर्जन को सालाना अपडेट के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार के लिए पेश किया है। इस स्कूटर को कई लेटेस्ट अपडेट्स मिले हैं। जिसमें स्कूटर के इंजन, फीचर्स और बाहरी स्टाइलिंग में कई अपडेट्स शामिल हैं।
इंजन और पावर
Burgman 400 मैक्सी-स्कूटर में 400 cc सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है। कंपनी के मुताबिक इसमें किए गए बदलाव से इसका ओवरऑल परफॉर्मेंस बेहतर हुआ है। कंपनी ने अपडेट के तौर पर इस मैक्सी स्कूटर में नया ट्विन-प्लग सिलेंडर हेड दिया गया है जो साइमल्टेनिअस इग्नीशन टाइमिंग के साथ आता है। इससे इंजन की कंबशन एफीशिएंसी बढ़ती है।
मिले नए अपडेट्स
नए अपडेट्स की बात करें तो इस स्कूटर में सबसे बड़ा बदलाव यह है कि इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल दिया गया है। यह फीचर बारिश के दौरान या फिर फिसलन भरी सड़कों पर राइडिंग के दौरान स्कूटर को सुरक्षित रखता है। इसके अलावा इस स्कूटर में अपडेटेड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, सुजुकी की ईजी स्टार्ट सिस्टम, नई ABS यूनिट दी गई है। साथ ही इसके इंजन में भी कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।
फीचर्स
इस दमदार स्कूटर में कई शानदार फीचर्स मिलते हैं। इस स्कूटर में ग्राहकों को आरामदायक फुटबोर्ड्स, अडजस्टेबले लंबर स्पोर्ट के साथ प्लश सीट्स मिलती है। सुजुकी के इस अपडेटेड स्कूटर में LED रनिंग लाइट्स, हेडलाइट्स और टेल लाइट्स दी गई हैं।
कलर ऑप्शन
Burgman 400 मैक्सी-स्कूटर मैट सिल्वर, मैट ब्लैक, आयरन ग्रे कलर जैसे रंगों के साथ पेश किया गया है। इन सबके साथ ब्लू रिम मिलती है। यह मैक्सी-स्कूटर यूके के बाजार में इस गर्मियों से बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
भारत में भी हो सकेगी बिक्री
इस स्कूटर की पिछले कुछ समय से अंतरराष्ट्रीय बाजार में बिक्री हो रही है। इससे पहले, इस स्कूटर को 2006 और 2018 में अपडेट किया गया था। 2021 Suzuki Burgman 400 के लेटेस्ट मॉडल को यूरो 5 या बीएस-6 ईंधन उत्सर्जन मानकों के अनुरूप बनाया गया है। जिसके बाद अब इसकी भारतीय बाजार में भी बिक्री हो सकेगी।