फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8 रंगों में लॉन्च हुआ STUDDS का Urban Super हेलमेट, पढ़ें कीमत और खासियतें

Sat, 17 Oct 2020 03:56 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Studds Urban Super - फोटो : STUDDS Accessories Ltd
विज्ञापन

दो-पहिया वाहन हेलमेट बनाने वाली स्टड्स एक्सेसरीज लिमिटेड (STUDDS Accessories Ltd) ने अपना नया Urban Super हेलमेट भारत में लॉन्च कर दिया है। यह एक ओपेन-फेस हेलमेट है, जिसकी कीमत 1,050 रुपये है। कंपनी ने हेलमेट को दो बेसिक साइज में लॉन्च किया है। इसमें (580 मिलीमीटर) लार्ज और (600 मिलीमीटर) एक्सट्रा लार्ज साइज शामिल हैं। 

विज्ञापन


यह हेलमेट भारतीय बाजार में आठ रंगों में उपलब्ध है। इनमें,

  • व्हाइट के साथ ब्लैक स्ट्रिप, 
  • मैट ब्लैक के साथ ब्लैक स्ट्रिप, 
  • गन ग्रे मैट के साथ ब्लैक स्ट्रिप, 
  • गन ग्रे के साथ ब्लैक स्ट्रिप, 
  • चेरी रेड के साथ ब्लैक स्ट्रिप, 
  • ब्लैक के साथ ब्लैक स्ट्रिप, 
  • फ्लैम ब्लू के साथ ब्लैक स्ट्रिप और 
  • मैट ब्लू के साथ ब्लैक स्ट्रिप शामिल हैं। 

अर्बन सुपर एक ओपन-फेस हेलमेट है।अर्बन सुपर को इस तरह बनाया गया है कि जिससे ग्राहकों को दोपहिया चलाते समय सुरक्षा और आराम दोनों मिल सके। इसमें यूवि रजिस्टेंट पेंट किया गया है। इसका आउटर शेल काफी मजबूत है। वहीं, वाहन चालक के सिर की सुरक्षा के लिए इसमें EPS का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन

इससे पहले स्टड्स ने हरियाणा के फरीदाबाद में अपने नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में ऑपरेशन (परिचालन) शुरू किया। कंपनी ने 5.5 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैले इस प्लांट में 160 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में शिफ्टर और थंडर सीरीज जैसे हेलमेट का प्रोडक्शन हो रहा। इसके अलावा कंपनी इस प्लांट में साइकिल हेलमेट का भी प्रोडक्शन करेगी।

कंपनी ने हाल ही में अपने एक अन्य मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में भी परिचालन शुरू किया, जहां एक्सपैंडेड पॉलीस्टीरीन (ईपीएस) का उत्पादन होता है। बता दें कि ईपीएस हेलमेट में इस्तेमाल किया जाने वाला फोम है, जो सड़क हादसे के दौरान आपके सिर की सुरक्षा करता है। यह हेलमेट का सबसे महत्वपूर्ण सुरक्षा हिस्सा है। स्टड्स ने दूसरे प्लांट में 40 करोड़ रुपये का निवेश किया है। यह प्लांट 1.5 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है। 

कंपनी का दावा है कि नए प्रोडक्शन प्लांट में हर साल 75 लाख मोटरसाइकिल हेलमेट बनाए जाएंगे। वहीं, इस प्लांट में 15 लाख साइकिल हेलमेट की उत्पादन क्षमता होगी। कंपनी के मुताबिक इस प्लांट से 1500 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें