फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवंबर महीने में Sonalika के ट्रैक्टरों की बंपर खरीदारी, एक महीने में बिके 11478 यूनिट्स

Tue, 01 Dec 2020 07:52 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : Sonalika Tractors
विज्ञापन

Sonalika ने नवंबर 2020 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। इस त्योहारी सीजन कंपनी के ट्रैक्टरों की जबरदस्त बिक्री हुई है। नवंबर 2020 में सोनालीका ने भारतीय बाजार में 11,478 ट्रैक्टरों की बिक्री की। पिछले साल के नवंबर महीने की तुलना में इस नवंबर कंपनी ने 71 फीसदी ज्यादा ट्रैक्टरों की घरेलू बाजार में बिक्री की। वहीं, कुल बिक्री की बात करें तो अप्रैल से नवंबर 2020 के दौरान सोनालीका के कुल 92,913 ट्रैक्टरों की बिक्री हुई। अप्रैल-नवंबर 2019 की तुलना में कंपनी ने 49 फीसदी ज्यादा ट्रैक्टरों की बिक्री की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, Sonalika ने अक्तूबर 2020 में कुल 19,000 ट्रैक्टरों बिक्री की था, जो अब तक किसी भी महीने में कंपनी की सबसे ज्यादा बिक्री थी। बिक्री के अलावा त्योहारी सीजन में सोनालीका के प्रोडक्शन में भी जबरदस्त उछाल देखा गया। अक्तूबर 2020 में सोनालीका ने कुल 15,218 ट्रैक्टरों का प्रोडक्शन किया, जो कंपनी की तरफ से किसी भी महीने में अब तक का सबसे ज्यादा प्रोडक्शन था। भारतीय बाजार की बात करें तो अक्तूबर 2020 में सोनालीका की बिक्री में 13.3 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें