फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक विभाग आपके घर तक पहुंचाएगा सबरीमाला का स्वामीप्रसादम, ऐसे उठाएं सेवा का लाभ

Tue, 01 Dec 2020 07:29 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

देश के डाक विभाग ने केरल के सबरीमाला मंदिर के स्वामीप्रसादम को श्रद्धालुओं के घर तक पहुंचाने की सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में मंगलवार को विभाग की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह सेवा पूरे देश के लिए उपलब्ध होगी और प्रसाद को श्रद्धालुओं के दरवाजे तक पहुंचाया जाएगा।  

विज्ञापन


देश भर में श्रद्धालुओं की संख्या को ध्यान में रखते हुए अपने विशाल नेटवर्क का उपयोग करने का फैसला किया है। इसके लिए विभाग ने एक व्यापक बुकिंग और वितरण पैकेज तैयार किया है। प्रसाद को देश के किसी भी कोने में पहुंचाने के लिए केरल डाक केंद्र ने त्रावणकोर देवास्वोम बोर्ड के साथ एक समझौता किया है।  

एक पैकेट प्रसाद के लिए देनी होगी इतनी राशि

इस व्यवस्था के तहत श्रद्धालु देश के किसी भी पोस्ट ऑफिस से स्वामीप्रसादम की बुकिंग कर सकते हैं। श्रद्धालुओं को प्रसाद के एक पैकेट के लिए 450 रुपये का भुगतान करना होगा। आपको स्वामीप्रसादम के एक पैकेट में एक पैकेट अरावना, आदियासिष्टम नेय (घी), विभूति, कुमकुम, हल्दी और अर्चनाप्रसादम मिलेगा।

एक व्यक्ति कितने पैकेट बुक कर सकता है इसकी सीमा भी तय की गई है। एक श्रद्धालु एक बार में प्रसाद के 10 पैकेट बुक कर सकता है। जैसे ही प्रसाद, स्पीड पोस्ट से बुक होगा, स्पीड पोस्ट नंबर के साथ एक मैसेज जेनरेट होगा जो श्रद्धालु को एसएमएस के माध्यम से मिल जाएगा, जिससे पैकेट को ट्रैक किया जा सकेगा।
विज्ञापन

अब तक बुक हो चुके करीब 9000 ऑर्डर

डाक विभाग ने पूरे देश में प्रसाद वितरण की यह सेवा छह नवंबर को शुरू कर दी थी। विभाग के अनुसार इस सेवा के शुरू होने के बाद जनता की ओर से जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। विभाग ने बताया कि आज की तारीख तक प्रसाद के 9000 ऑर्डर पहले ही बुक किए जा चुके हैं और यह संख्या लगातार बढ़ रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें