फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonalika ने लॉन्च किया भारत का पहला इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर, जानें चार्ज करने पर कितने घंटे करेगा काम

Thu, 24 Dec 2020 04:55 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Sonalika Tiger Electric - फोटो : Sonalika Tractors
विज्ञापन

Sonalika ने भारत का पहला इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी इंट्रोडक्ट्री कीमत 5.99 लाख रुपये रखी है। कंपनी ने इसका नाम टाइगर इलेक्ट्रिक (Tiger Electric) रखा है। लेटेस्ट तकनीक पर बना यह ट्रैक्टर यूरोप में डिजाइन किया गया है। यह एमीशन फ्री ट्रैक्टर है, जो आवाज नहीं करता है।

विज्ञापन


सोनालीका का टाइगर इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर की परफॉर्मेंस की बात करें, तो इसमें IP67 कम्प्लायंट वाली 25.5 किलोवॉट नेचुरल कूलिंग कॉम्पैक्ट बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि डीजल के मुकाबले इस ट्रैक्टर में केवल एक चौथाई खर्चा ही आएगा। 

कंपनी का दावा है कि टाइगर इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर को रेगुलर होम चार्जिंग की मदद से 10 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। इसके ग्राहकों को फ्यूल भरवाने के लिए पेट्रोल पंप पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

टाइगर इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर में 24.93 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड मिलेगी। इसके अलावा इसमें 2टन ट्रॉली को ऑपरेट करने के दौरान 8 घंटे का बैटरी बैकअप मिलेगा। कंपनी ने इसमें फास्ट चार्जिंग का भी विकल्प दिया है। फास्ट चार्जिंग की मदद से ग्राहक इस इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर को महज 4 घंटे में चार्ज कर सकते हैं।

नवंबर महीने में Sonalika के ट्रैक्टरों की बंपर खरीदारी

इससे पहले इस त्योहारी सीजन Sonalika के ट्रैक्टरों की जबरदस्त बिक्री हुई है। नवंबर 2020 में सोनालीका ने भारतीय बाजार में 11,478 ट्रैक्टरों की बिक्री की। पिछले साल के नवंबर महीने की तुलना में इस नवंबर कंपनी ने 71 फीसदी ज्यादा ट्रैक्टरों की घरेलू बाजार में बिक्री की। वहीं, कुल बिक्री की बात करें तो अप्रैल से नवंबर 2020 के दौरान सोनालीका के कुल 92,913 ट्रैक्टरों की बिक्री हुई। अप्रैल-नवंबर 2019 की तुलना में कंपनी ने 49 फीसदी ज्यादा ट्रैक्टरों की बिक्री की है।
विज्ञापन

वहीं, Sonalika ने अक्तूबर 2020 में कुल 19,000 ट्रैक्टरों बिक्री की था, जो अब तक किसी भी महीने में कंपनी की सबसे ज्यादा बिक्री थी। बिक्री के अलावा त्योहारी सीजन में सोनालीका के प्रोडक्शन में भी जबरदस्त उछाल देखा गया। अक्तूबर 2020 में सोनालीका ने कुल 15,218 ट्रैक्टरों का प्रोडक्शन किया, जो कंपनी की तरफ से किसी भी महीने में अब तक का सबसे ज्यादा प्रोडक्शन था। भारतीय बाजार की बात करें तो अक्तूबर 2020 में सोनालीका की बिक्री में 13.3 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें