फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस खास कोटिंग का दावा, ट्रेन से लेकर कारों तक झुलसा देनेवाली गर्मी से दिलाएगी राहत

Tue, 26 May 2020 09:40 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गर्मी के मौसम में पारा बढ़ रहा है। इन दिनों सूरज के नीचे बाहर खड़ी कारें अक्सर बेकिंग ओवन से कम नहीं होती, जो किसी भी चीज को उबाल सकती है। हालांकि लोगों के पास कोई विकल्प नहीं होता और उन्हें केबिन के अंदर बहुत अधिक तापमान होने के बावजूद ऐसे वाहनों में बैठना पड़ता है।
विज्ञापन
3M Scotchkote Poly-Tech RG 700 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कई अध्ययनों में बार-बार ये बात सामने आई है कि ऐसा करने पर वे संभावित रूप से स्वास्थ्य खतरों को मोल लेते हैं और खुद को नुकसान पहुंचाते हैं। इसके अलावा, सीटें, स्टीयरिंग और डैशबोर्ड जैसी सतहें भी अत्यधिक गर्म होने जाने की वजह से छूने पर झुलसा देती हैं। उबाल देने वाले कारों से बचाव के लिए, 3M ने हाल ही में घोषणा की थी कि उसकी रिसर्च एंड डेवल्पमेंट (आर एंड डी) टीम ने अपनी तरह की पहली solar reflective coating (सौर परावर्तक कोटिंग) तैयार की है। 
विज्ञापन

'तापमान में 15 फीसदी की कमी'
3M Scotchkote Poly-Tech RG 700 (3M स्कॉचकोट पॉली-टेक आरजी 700) को कई धातु और गैर-धातु सब्सट्रेट पर लगाया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि यह वाहन के केबिन के अंदर तापमान को कम रखने में मदद कर सकता है जो कि अन्यथा नहीं होता। कंपनी ने आगे कहा है कि फास्ट कंपनी ने 'वर्ल्ड चेंजिंग आइडिया' में 3M स्कॉचकोट का जिक्र किया है। कंपनी ने कहा कि यह पाया गया कि इसके इस्तेमाल से ट्रेन के डिब्बों के अंदर तापमान में 15 फीसदी की कमी आई है, जिससे गैर-एसी कोचों में यात्रियों का आराम स्तर बढ़ा है। 

'पैसों की होगी बचत'
3M का स्कॉचकोट पॉली-टेक RG700 अब तक 100 से अधिक रेल डिब्बों में इस्तेमाल किया गया है। कंपनी ने बताया "अनुमान है कि यदि भारत के बड़े रेल नेटवर्क में 15,000 से अधिक रेल डिब्बों को लागू किया जाता है, तो इसकी वजह से 162 हजार मेगावाट बिजली बचाई जा सकती है जो कि हर साल लगभग 132 हजार टन उतर्सिज CO2 की मात्रा में कमी करने के बराबर होता है।" "यह संभावित रूप से ऊर्जा लागत में प्रति वर्ष लगभग 15 मिलियन डॉलर (करीब एक अरब 13 करोड़ 33 लाख रुपये) बचा सकता है या इसे 17 फीसदी तक कम कर सकता है।" 
विज्ञापन

कार ही नहीं बहुत जगह हो सकती है इस्तेमाल
इसके इस्तेमाल का दायरा बढ़ाया जा सकता है और इसे व्यक्तिगत और सार्वजनिक वाहनों के लिए भी उपयोग में लाया जा सकता है। 3M की टीम इसका उत्पादन बढ़ा रही हैं। ऑटोमोबाइल सेक्टर में गाड़ियों के एक्सटीरियर और टू-व्हीलर कवर में इस्तेमाल किए जाने के अलावा, कंपनी का दावा है कि इसका उपयोग रासायनिक संयंत्रों, औद्योगिक शेड छत, एलपीजी स्टोरेज टैंक, पाइपलाइनों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ बाहरी बाड़ों में भी किया जा सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें