कार को आजकल खरीदने से ज्यादा उसकी देखभाल करना मुश्किल हो गया है। पहले लोग कार को लॉक करके बेफ्रिक रहते है और होना भी चाहिए जब कार लॉक कर दी तो कैसा डर लेकिन अब जान लिजिए आपकी कार बिल्कुल भी सेफ नहीं है चाहे आप कहींं भी पार्क करें। हाल ही में नोएडा के सेक्टर-137 में एग्जॉटिका फ्रेस्को सोसायटी के बाहर चोरों ने बुधवार को लैपटॉप की मदद से नई क्रेटा चोरी कर ली। कार सिर्फ 2 माह पुरानी थी।
चोरो ने पहले कार का दरवाजा खोलने की कोशिश की और ऐसा ना होने पर उन्होने कार में लैपटॅाप से कुछ किया और कार को उडा ले गये। कार के सॉफ्टवेयर को हैक करके यह चोरी की गई है। बता दें कि इससे पहले भी चार्ली मिलर और क्रिस व्लासेक नाम के दो मशहूर साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स ने इंटरनेट से कनेक्टेड कारों के इंजन ऑन/ऑफ करने से लेकर कार को पूरी तरह से अपने कंट्रोल में लेने का दावा किया था और ऐसा करके भी दिखाया।