कार के सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इस कार में यात्री और ड्राइवर की जरूरतों का पूरा ख्याल रखा गया है। स्कोडा सुपर्ब स्पोर्टलाइन में कंपनी ने 6 एयरबैग, एबीएस और ईबीडी, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल-होल्ड कंट्रोल, हिल-ब्रेक असिस्ट, ट्रैक्शन कंट्रोल, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर और रियर रिव्यू कैमरा आदि की सुविधाएं दी है।।
स्कोडा सुपर्ब स्पोर्टलाइन कार के पेट्रोल वर्जन के इंजन में पहले वाला 1.8-लीटर टीएसआई इंजन लगा है जो कि 180 बीएचपी की पावर और 320एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन को 6-स्पीड मैनुअल या 7-स्पीड डीएसजी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस होने की संभावना है।
वहीं अगर स्कोडा सुपर्ब स्पोर्टलाइन के डीजल वर्जन की बात करें तो इसमें 2.0-लीटर टीडीआई इंजन लगाया जाएगा। जो कि 177 बीएचपी की पावर और 350 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है।कंपनी ने डीजल वेरियंट में ए 6-स्पीड डीएसजी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन स्टैंडर्ड के तौर पर उपलब्ध कराया है।
भारत में स्कोडा सुपर्ब स्पोर्टलाइन के प्रतिद्वंदीयों की बात करें तो इसके मुकाबले के लिए बाजार में पहले से ही होंडा एकॉर्ड, फॉक्सवैगन पसाट और टोयोटा कैमरी हाइब्रिड जैसी कार मौजूद है। कंपनी ने इस स्कोडा सुपर्ब स्पोर्टलाइन के पेट्रोल वेरियंट की कीमत 28.99 लाख रुपये वहीं इसके डीजल वेरियंट की कीमत 31.49 लाख रुपये रखी है।