फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कोडा की रैपिड आॅनिक्स या सियाज फेसलिफ्ट, आपके बजट में दोनों सेडान कार

Sun, 23 Sep 2018 04:19 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
skoda rapid onyx
विज्ञापन
आज हर कोई लग्जरी का दीवाना है चाहे बात बाइक की हो,घर की हो या फिर कार की सबकी पहली पसन्द तो लग्जरी ही है। आज हम आपको ऐसी ही कार के बारे में बतायेंगे जो है तो सेडान कार पर किसी लग्जरा से कम नहीं हैं। लुक्स से लेकर फीचर्स तक सबमें ये कार आगे हैं।
विज्ञापन


स्कोडा रैपिड ऑनिक्स
स्कोडा ने अपनी लोकप्रिय कार रैपिड का नया एडिशन हाल ही में लांच किया है। जिसमें कई बहतरीन फीचर्स को जोड़ा गया है। इस कार को लेगों द्वारा मार्केट में काफी पसंद किया जाता है। अब कंपनी ने इस कार में क्या कुछ खास फीचर्स को दिया है आइए बताते हैं।

फीचर्स
ब्लैक डिजाइन एलिमेंट्स
फिनिश्ड बटरफ्लाई ग्रिल
लेदर रैप्ड फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील
आॅटो क्लाइमेट कंट्रोल
12 वोल्ट के पावर सॉकिट
ब्लैक वेस्ट बिन
स्कफ प्लेटें और रियर विंडस्क्रीन सनब्लाइंड
ग्लॉस ब्लैक फिनिश्ड 16 इंच अलॉय व्हील
प्रोजेक्टर लेंस क्वॉर्ट्ज कट हेडलाइटें, एबीएस, ईबीडी, ड्यूल एयरबैग्स
6.5 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
जिसकी मदद से आपको स्मार्टफोन से नैविगेशन, यूएसबी, ब्लूटूथ  की सुविधा मिलती है। यह सिस्टम मिररलिंक, ऐपल कारप्ले और ऐंड्रॉयड आॅटो को सपॉर्ट करता है।
विज्ञापन


इंजन
इस कार  में 1.5 लीटर का डीजल इंजन दिया गया है जो कि 108 बीएचपी का पॉवर जेनेरेट करता है। इस नई कार में 1.6 लीटर पेट्रोल इंजन का भी विकल्प दिया गया है जो कि 103 बीएचपी का पॉवर जेनरेट करता है। स्कोडा आॅनिक्स को आॅटोमैटिक मॉडल ESC से भी लैस किया गया है। साथ ही कंपनी ने इसमें चार साल सर्विस और रोडसाइड असिस्टेंस का भी आॅॅफर दिया है।

कीमत
कंपनी ने इस Rapid Onyx मॉडल की कीमत मात्र 9.75 लाख रुपये रखी है।




 
विज्ञापन

Ciaz
स्कोडा कार से कुछ ही दिन पहले मारुति सुजकी की नई सियाज फेसलिफ्ट ने मार्केट में कदम रखा है। लांच हुई नई सियाज के कई फिचर्स में बदलाव किया गया। जो इसके लुक्स को एकदम नया बनाते हैं। हालांकि इस सेडान कार की ब्रिकी लांच होने से अब तक काफी अच्छी रही है। आइए बताते हैं कार में क्या नए दिया गया है।

फीचर्स
 हेडलैंप्स
नई ग्रिल
नया फ्रंट बंपर
एयर-कॉन वेन्ट्स
क्रूज कंट्रोल

इंजन
सियाज फेसलिफ्ट अब नये 1.5 लीटर 4-सिलेंडर वाले पेट्रोल इंजन के साथ मार्केट में आएगी। वहीं इसके डीजल वेरियंट में 1.3 लीटर डीडीआइएस का इंजन दिया गया है। दोनों ही इंजन लेटेस्ट एसएचवीएसSHVS माइल्ड हाईब्रिड सिस्टम से लैस किये गये हैं जिसके चलते सियाज की माइलेज में सुधार देखने को मिल सकता है। कार के दोनों इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और AMT ट्रांसमिशन से भी लैस हैं।

कीमत
नई सियाज के बेस सीगमा पेट्रोल मॉडल की कीमत 8.19 लाख रुपये से शुरू होती है तो टॅाप स्पेक अल्फा की कीमत लगभग 10.97 लाख रुपये बताई जा रही है। मौजूदा सियाज की कीमत 7.83 लाख रुपये से शुरू होती है। देखा जाए तो नई सियाज की कीमत में बहुत ज्यादा अंतर नहीं दिया गया है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें