फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कोडा का Rapid Onyx मॉडल भारत में लांच, जानिए खूबियां

Fri, 21 Sep 2018 03:43 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
rapid onyx price
विज्ञापन

विज्ञापन

स्कोडा ने अपनी लोकप्रिय कार रैपिड का नया एडिशन आज लांच कर दिया है। कंपनी ने इस नई कार में कई फीचर्स को जोड़ा है। स्कोडा की कारों में यह एक बहतरीन सेडान कार है जिसे लोग काफी पसन्द करते हैं। कंपनी ने इस कार में क्या कुछ खास फीचर्स को दिया है आइए बताते हैं।

फीचर्स 
ब्लैक डिजाइन एलिमेंट्स
फिनिश्ड बटरफ्लाई ग्रिल 
लेदर रैप्ड फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील
आॅटो क्लाइमेट कंट्रोल
12 वोल्ट के पावर सॉकिट
ब्लैक वेस्ट बिन
स्कफ प्लेटें और रियर विंडस्क्रीन सनब्लाइंड
ग्लॉस ब्लैक फिनिश्ड 16 इंच अलॉय व्हील
प्रोजेक्टर लेंस क्वॉर्ट्ज कट हेडलाइटें, एबीएस, ईबीडी, ड्यूल एयरबैग्स 
6.5 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
जिसकी मदद से आपको स्मार्टफोन से नैविगेशन, यूएसबी, ब्लूटूथ  की सुविधा मिलती है। यह सिस्टम मिररलिंक, ऐपल कारप्ले और ऐंड्रॉयड आॅटो को सपॉर्ट करता है। 
विज्ञापन


इंजन
इस कार  में 1.5 लीटर का डीजल इंजन दिया गया है जो कि 108 बीएचपी का पॉवर जेनेरेट करता है।  इसमें 1.6 लीटर पेट्रोल इंजन का भी विकल्प  दिया गया है जो कि 103 बीएचपी का पॉवर जेनरेट करता है।इस नई कार में दिया गया आॅटोमैटिक मॉडल ESC से भी लैस है। Rapid Onyx में चार साल सर्विस और रोडसाइड असिस्टेंस का भी आॅफर कंपनी ने दिया है।

कीमत 
कंपनी ने इस Rapid Onyx मॉडल की कीमत मात्र 9.75 लाख रुपये रखी है।

विज्ञापन

skoda superb sportline
लंबी गाड़ियों में माहिर स्कोडा के सुपर्ब सेडान के परफॉर्मेंस अवतार स्पोर्टलाइन को भी कंपनी की वेबसाइट पर भेज दिया गया है। देखा जाए तो आने वाले कुछ दिनों में इसे लांच किया जा सकता है। फिलहाल कंपनी ने अभी इसकी कोई भी जानकारी साझा नहीं की है। स्कोडा सुपर्ब सेडान स्पोर्टलाइन को यूरोप में लांच किया जा चुका है। यूरोप में लांच होने का मतलब है कि इस कार को एकदम अलग प्लेटर्फाम पर बनाया गया है।

यूरोप में लांच हुई सुपर्ब स्पोर्टलाइन की बात करें तो इसमें 18 और 19 इंच के ग्लोसी ब्लैक अलॉय व्हील दिये गये हैं। ब्लैक कलर का एक्सटीरियर डिजायन एलाइमेंट इसे बाहर से काफी आकर्षक बनाता है। फ्रंट फेंडर पर स्पोर्टलाइन बैजिंग दी गई है। टिंटेड रियर साइड विंडो और रियर विंडशेल्ड  भी इसमें उपलब्ध है।

केबिन में स्पोर्ट्स सीटें, एल्यूमिनियम पैडल, लैदर स्पोर्ट्स स्टीयरिंग व्हील और इंफोटेंमेंट सिस्टम में परफॉर्मेंस मॉनिटर फंक्शन तक दिया गया है। सुपर्ब स्पोर्टलाइन में इलेक्ट्रिक डिफरेंशल लॉक और अडेप्टिव डायनामिक चेसिस कंट्रोल (डीसीसी) जैसे फीचर भी मिलते हैं।

भारत आने वाली सुपर्ब स्पोर्टलाइन में हो सकता है कंपनी यूरोपीय मॉडल वाले फीचर्स ना दे। भारत में उपलब्ध रेग्यूलर सुपर्ब में 1.8 लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन, दो पावर ट्यूनिंग के साथ दिया गया है। एक की पॉवर 180 पीएस और टॉर्क 250 एनएम है। दूसरे की पावर 180 पीएस और टॉर्क 320 एनएम है। इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड डीएसजी गियरबॉक्स का विकल्प रखा गया है। 

 कंपनी इस में नई कार में ऑक्टाविया आरएस वाला 2.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन भी दे सकती है। इसकी पावर 230 पीएस और टॉर्क 350 एनएम है। यह इंजन 6-स्पीड डीएसजी गियरबॉक्स से लैस है। डीज़ल वेरिएंट में 2.0 लीटर का टीडीआई इंजन दिया जा सकता है, इसकी पावर 177 पीएस और टॉर्क 350 एनएम है। यह इंजन 6-स्पीड डीएसजी गियरबॉक्स से जुड़ा हो सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें