फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skoda ने लॉन्च की सबसे सस्ती सेडान कार, Honda City, Hyundai Verna और Maruti Ciaz से भी कम है कीमत

Wed, 20 Jan 2021 12:55 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नया राइडर ट्रिम अभी भी बाकी 4-मीटर से लंबी सेडान के मुकाबले वेल्यू फॉर मनी है। यहां तक कि यह 4-मीटर से छोटी सेडान कारों के मुकाबले भी सस्ता है...
विज्ञापन
Skoda Rapid Rider - फोटो : For Refernce Only
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले साल स्कोडा ने अपनी मिड साइज सेडान रैपिड का राइडर ट्रिन लॉन्च किया था। लॉकडाउन के बाद तक कंपनी को बेस राइडर ट्रिम की अच्छी खासी बुकिंग मिल रही थी। लेकिन अचानक कंपनी ने जुलाई 2020 में बेस वैरियंट राइडर की बुकिंग लेना बंद कर दिया और कंपनी ने अपनी वेबसाइट से भी इसे हटा दिया था। लेकिन अब कंपनी ने ग्राहकों की जबरदस्त मांग के बाद कुछ बदलावों के साथ डेढ़ महीने बाद इसे फिर से लॉन्च किया है।

विज्ञापन

कंपनी ने अब स्कोडा का राइडर प्लस वैरियंट लॉन्च किया है। वहीं इसकी कीमतों में 50 हजार रुपये की बढ़ोतरी भी की है। स्कोडा रैपिड राइडर की कीमत 7.49 लाख रुपये थी, तो नई लॉन्च राइडर प्लस ट्रिम की कीमत 7.99 लाख रुपये है। वहीं राइडर ट्रिम 7.79 लाख रुपये में उपलब्ध है। देखा जाए तो नया राइडर ट्रिम अभी भी बाकी 4-मीटर से लंबी सेडान के मुकाबले वेल्यू फॉर मनी है। यहां तक कि यह 4-मीटर से छोटी सेडान कारों के मुकाबले भी सस्ता है।

जबकि होंडा सिटी के बेस वैरियंट की एक्स-शोरूम कीमत 9.3 लाख रुपये और मारुति सियाज की कीमत 8.31 लाख रुपये, टोयोटा यारिस की कीमत 9.16 लाख रुपये और ह्यूंदै वरना की कीमत 9.02 लाख रुपये है। देखा जाए तो इस सेगमेंट में सबसे सस्ती स्कोडा रैपिड है। रैपिड में 1.0 लीटर का 3-सिलंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 108 एचपी की पावर और 175 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है।
  • Rapid Rider (MT): ₹7.79 लाख
  • Rapid Rider Plus (MT): ₹8.19 लाख
  • Rapid Rider Plus (AT): ₹9.69 लाख
  • Rapid Ambition (AT): ₹11.49 लाख
  • Rapid Onyx (AT): ₹11.69 लाख
विज्ञापन

स्कोडा रैपिड राइडर ट्रिम में डबल डिन ऑडियो सिस्टम मिलता है, जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आता है। साथ ही ऑल पावर विंडो, रिअर एसी कॉन वेंट, रिअर डीफॉगर, रिमोट सेंट्रल लॉकिंग, एडजस्टेबल हेडरेस्ट फ्रंट और रिअर, एडजस्टेबल स्टीयरिंग व्हील, सेंटर आर्मरेस्ट, इलेक्ट्रिक ORVMs, एबीएस, डुअल फ्रंट एयरबैग, रिअर पार्किंग सेंसर्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर मिलते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक स्कोडा की योजना मौजूदा पीढ़ी की रैपिड को बंद करके 2021 के आखिर में नई बड़ी मिज साइज सेडान कार लॉन्च करने का है। इस सेडान को MQB A0 IN प्लेटफार्म पर बनाया जाएगा और यह पांचवी पीढ़ी की होंडा सिटी, सियाज, फॉक्सवैगन वेंटो से मुकाबले करेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें