पेरिस में शुरू होने वाले मोटर शो से ठीक पहले स्कोडा ने अबतक की बेहतरीन डिजाइन वाली स्कोडा कोडिएक आर एस की झलक दिखाई है। स्कोडा ने अपनी आने वाली कोडिएक आरएस के कुछ नए डिजाइन स्केच जारी किए हैं। स्कोडा कोडियाक आरएस कंपनी की वीआरएस सीरीज में शामिल होने वाली पहली एसयूवी होगी। बता दें कि पेरिस में मोटर शो 4 अक्टूबर से शुरू हो रहा है।
स्कोडा कोडिएक आरएस और वीआरएस को स्पोर्टी और नया लुक दिया गया है। बता दें कि इन स्केचों को एलिगेंट लाइनों, स्पोर्टी कॉन्टूर और एसयूवी की मजबूती को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसके साथ ही कोडियाक वीआरएस 'स्पोर्टी डिजाइन में 3 डी रेडिएटर ग्रिल शामिल किया गया है।
कोडियाक वीआरएस के लिए नए बंपर्स दिए गए हैं। एलईडी हेडलैम्प और टेललैम्प को भी खासतौर पर डिजाइन किया गया है। साथ ही रेडिएटर ग्रिल में सिग्नेचर डिजाइन और रैक्ड हेडलाइट्स शामिल हैं, जो कार को एक आधुनिक और नया लुक देते हैं।
स्कोडा कोडिएक वीआरएस को नया 2.0 बीआईटीडीआई इंजन दिया गया है, जिसे चेक ब्रांड के इतिहास में सबसे शक्तिशाली उत्पादन डीजल इंजन माना जा रहा है। इंजन को 236 बीएचपी पैदा करने के लिए ट्यून किया गया है जो कि लगभग 500 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है।
वहीं स्कोडा कोडिएक वीआरएस भी एंथ्रासाइट-रंग वाले 20-इंच एक्सट्रीम अलॉय व्हील के साथ आएगी, इसके अलावा, स्कोडा का कहना है कि उसने दोनों डिजाइनों को क्रिस्टलीय-लुक, फुल-एलईडी हेडलाइट्स दी हैं।
बता दें, भारत में स्कोडा की यह कार अब तक की सबसे बड़ी एसयूवी है लेकिन कंपनी ने अब इस कोडिएक नाम की एसयूवी को स्पोर्टी टच देने की कोशिश की है। हाल ही, में फॉक्सवैगन ने अपनी कार जीटीआई में यह तरीका अपनाया था जिसके बाद इस कार को मार्केट में पहले के मुकाबले ज्यादा पसन्द किया गया।