फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश : घर में रखे पटाखे फटने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, तीन घायल

Sat, 22 Sep 2018 04:54 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
पटाखे से दुर्घटना
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में शनिवार को एक घर में दीपावली के दौरान बिक्री के लिये रखा गया पटाखा फटने की घटना में एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि लगता है विस्फोट शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ। इससे तड़के तीन बजे के करीब आग लगी। पटाखे राजामहेंद्रवरम के सुब्बाराव पेटा क्षेत्र में मुतुयाला रेड्डी के आवास में रखे गए थे।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि एक ही परिवार के तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों का एक अस्पताल में उपचार चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बताई जाती है। अधिकारी ने बताया कि एक मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है। उप मुख्यमंत्री एन चिनराजप्पा ने घटना को लेकर शोक प्रकट किया और जांच के आदेश दे दिये हैं।

  (इनपुट-भाषा)

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें