फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियाम की चिंता: खत्म नहीं हो रहा सेमीकंडक्टर का संकट, दोपहिया वाहनों की बिक्री 11 साल के निचले स्तर पर

Sat, 11 Dec 2021 05:49 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
विज्ञापन
दोपहिया वाहनों की बिक्री में गिरावट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारत सहित दुनियाभर में छाए सेमीकंडक्टर के संकट ने वाहन उद्योग पर ब्रेक लगा दी है। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) ने शुक्रवार को बताया कि नवंबर में कारों की बिक्री सात साल में सबसे कम रही, जबकि दोपहिया वाहनों की बिक्री 11 साल के निचले स्तर पर चली गई।

विज्ञापन


सियाम के मुताबिक, सेमीकंडक्टर का संकट ऑटो क्षेत्र का पीछा नहीं छोड़ रहा है। इसकी कमी से दोपहिया और यात्री वाहन दोनों के उत्पादन में गिरावट आई है। नवंबर में यात्री वाहनों की थोक बिक्री 2,15,626 रही, जो पिछले साल नवंबर के 2,64,898 से 19 फीसदी कम है।

दोपहिया वाहनों पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है, जिसकी बिक्री पिछले साल के 16,00,379 से 34 फीसदी गिरकर 10,50,616 रह गई। तिपहिया वाहनों की बिक्री में वैसे तो 7 फीसदी गिरावट आई, लेकिन यह 19 साल में सबसे कमी रही है। नवंबर में कुल 22,471 तिपहिया वाहन बिके। सभी श्रेणियों में कुल वाहन बिक्री 31.7 फीसदी घटकर 12,88,759 रही, जो पिछले साल नवंबर में 18,89,348 थी। 
विज्ञापन


मांग बढ़ी लेकिन...
रोजगार और आर्थिक गतिविधियों में सुधार के बाद वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है, लेकिन सेमीकंडक्टर के रूप में नया संकट सामने आ गया है। ग्राहक गाड़ियों की बुकिंग कराते हैं, लेकिन डिलीवरी में लंबा समय लगने की वजह से कई लोग योजना टाल देते हैं। स्थिति में जल्द सुधार नहीं आया तो इसका असर मांग पर भी दिखेगा। 
-राजेश मेनन, महानिदेशक, सियाम

ओमिक्रॉन से आगे भी जोखिम बरकरार
सियाम ने चिंता जताई कि कोविड-19 संक्रमण में कमी से दुनियाभर में ऑटो क्षेत्र सुधार की ओर बढ़ रहा था। अगर चिप संकट नहीं आता तो तेज बिक्री की उम्मीद थी। हालांकि, अब वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के आने से आपूर्ति शृंखला पर दोबारा दबाव पड़ता दिख रहा है। कंपनियों को अपने कर्मचारियों की सुरक्षा के साथ वाहनों की आपूर्ति पर जोर देना होगा। सेमीकंडक्टर की कमी के बावजूद नवंबर में कुल 16,96,012 वाहनों का उत्पादन हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें