हुंडई सैंट्रो के टॉप मॉडल में पीछे बैठने वालो कि लिए एसी वेंट्स भी लगे हुए हैं। सैंट्रो के सभी वेरियंट में ड्राइवर साइड एयरबैग, एबीएस, रिवर्स पार्किंग सेंसर, स्पीड अलर्ट वार्निंग और फ्रंट सीटबेल्ट रिमाइंडर जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं।
नई सैंट्रो कार में 1.1-लीटर का 4-सिलिंडर, पेट्रोल इंजन दिया गया है। इंजन को 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स ट्रांसमिशन से लैस किया गया है। साथ ही इस इंजन में 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स का भी विकल्प होगा। सैंट्रो में सीएनजी का विकल्प भी दिया जाएगा। हालांकि हुंडई की यह पहली ऐसी कार होगी जो कि एएमटी विकल्प में मौजूद होगी।
बता दें, कंपनी ने अभी तक इस कार कीमत से पर्दा नहीं उठाया है। कंपनी सैंट्रो की कीमत को 23 अक्टूबर को साझा करेगी।