फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Royal Enfield Meteor 350 भारत में हुई लॉन्च, कीमत 1.75 लाख रुपये से शुरू, पढ़ें खासियतें

Fri, 06 Nov 2020 04:05 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Royal Enfield Meteor 350 - फोटो : Royal Enfield
विज्ञापन

Royal Enfield Meteor 350 भारत में लॉन्च हो गई है। भारतीय बाजार में इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.75 लाख रुपये है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 1.90 लाख रुपये तक जाती है। नई Meteor 350 अब Thunderbird की जगह लेगी। बता दें कि Royal Enfield 650 Twins के बाद से यह कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा लॉन्च है। कंपनी ने अपनी टूरर बाइक को तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। इनमें Fireball, Stellar और टॉप ऑफ द लाइन Supernova शामिल है।

विज्ञापन

Royal Enfield Meteor 350: परफॉर्मेंस

पावर परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें G-सीरीज का 349 सीसी, 4-स्ट्रोक, एयर-ऑयल कूल्ड इंजन दिया जाएगा। इसका इंजन 20.4 PS  की मैक्सिमम पावर और 27 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें इलेक्ट्रिक फ्यूल इंजेक्शन (EFI) तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।

Royal Enfield Meteor 350: कलर वेरिएंट्स

Royal Enfield की Meteor 350 भारतीय बाजार में सात कलर वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इनमें फायरबॉल येलो, फायरबॉल रेड, स्टेलर ब्लैक, स्टेलर रेड, स्टेलर ब्लू, सुपरनोवा ब्राउन और सुपरनोवा ब्लू शामिल हैं। नई Meteor 350 को ग्राहक रॉयल एनफील्ड के मेक-इट-योर्स प्लेटफॉर्म के जरिए कस्टमाइज करा सकते हैं।

Royal Enfield Meteor 350: फीचर्स

Royal Enfield Meteor 350 में अलॉय व्हील्स और ट्यूबलेस टायर्स दिए गए हैं। ब्रेकिंग फीचर्स की बात करें तो इसके फ्रंट में 300 मिलीमीटर और रियर में 270 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया है। सुरक्षा के लिए इसमें डुअल चैनल ABS फीचर दिया गया है।

Royal Enfield Meteor 350: बुकिंग और डिलीवरी

Royal Enfield Meteor 350 की बुकिंग शुरू हो गई है। ग्राइक इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या फिर डीलरशिप पर जाकर बुक कर सकते हैं। कंपनी ने कहा है कि 7 नवंबर 2020 से इसकी डिलीवरी भी शुरू हो जाएगी। इसके अलावा ग्राहक कंपनी के 350 शहरों में 560 डीलरशिप्स पर जाकर आज से Meteor 350 की टेस्ट ड्राइव भी ले सकते हैं।
विज्ञापन

Royal Enfield Meteor 350: मुकाबला

Royal Enfield Meteor 350 का भारतीय बाजार में Benelli Imperiale 400, Jawa 300 और हाल ही में लॉन्च हुई Honda H'Ness CB350 से कड़ा मुकाबला है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें