Royal Enfield Interceptor 650 Twin and Continental GT 650 Twin
- फोटो : Royal Enfield
रॉयल एनफील्ड अपनी बाइक्स की एक्स-शोरूम कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रही है। नई बढ़ोतरी अगले महीने की शुरुआत से लागू होंगी। कंपनी बाइक्स की कीमतों में पांच हजार रुपये तक की बढ़ोतरी कर रही है।
इंटरसेप्टर 650 और कॉन्टिनेंटल जीटी 650 होंगी महंगी
न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉयल एनफील्ड अपनी दोनों सुपरबाइक्स इंटरसेप्टर 650 और कॉन्टिनेंटल जीटी 650 की कीमतों बढ़ाने की तैयारी कर रही है। इन बाइक्स का मुकाबला हार्ले डेविडसन 750s और ट्रायंफ स्ट्रीट से ही है। रॉयल एनफील्ड की ये दोनों ही बाइकें भारत में मिलने वाली किसी भी ट्विन सिलेंडर मोटरसाइकिल से बेहद सस्ती है।
विदेश में जबरदस्त डिमांड
इन दोनों की बाइक्स की डिमांड विदेश में जबरदस्त है। यहां तक कि छोटे ट्विन सिलेंडर इंजन के साथ आने वाली कावासाकी निंजा 300 और यामाहा R3 मोटरसाइकिल्स की कीमत भी रॉयल एनफील्ड की इन दोनों बाइक्स से ज्यादा है। खास बात यह है कि रॉयल एनफील्ड की इन दोनों बाइक्स की बिक्री कंपनी की 500सीसी की सिंगल सिलेंडर बाइक्स से भी ज्यादा है। वहीं दो लाख से ऊपर वाले सेगमेंट में भी इन बाइक्स की बिक्री जबरदस्त है।
647 सीसी का फोर स्ट्रोक ट्विन सिलेंडर
वहीं इंटरसेप्टर 650 और कॉन्टिनेंटल जीटी 650 की बढ़ी हुई कीमतें अगले महीने 01 सितंबर, 2019 से बढ़ जाएंगी। इंटरसेप्टर 650 और कॉन्टिनेंटल जीटी 650 में 647सीसी का फोर स्ट्रोक ट्विन सिलेंडर एयर-ऑयल कूल्ड इंजन लगा है, जो 7,250 आरपीएम पर 47 बीएचपी की पावर और 5,250 आरपीएम पर पर 52 एनएम का टॉर्क देता है। बाइक में 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और स्लीपर क्लच का फीचर मिलता है।
| वेरियंट |
पुरानी कीमत |
नई कीमत |
| इंटरसेप्टर 650 स्टैंडर्ड |
2,50,600 रुपये |
2,55,600 रुपये |
| इंटरसेप्टर 650 डुअल टोन |
2,58,100 रुपये |
2,63,200 रुपये |
| इंटरसेप्टर 650 क्रोम |
2,70,600 रुपये |
2,76,000 रुपये |
| जीटी कॉन्टिनेंटल स्टैंडर्ड |
2,65,600 रुपये |
2,70,000 रुपये |
| जीटी कॉन्टिनेंटल डुअल टोन |
2,73,100 रुपये |
2,78,560 रुपये |
| जीटी कॉन्टिनेंटल क्रोम |
2,85,600 रुपये |
2,91,300 रुपये |
अगले साल आएगा बीएस6 इंजन
इंटरसेप्टर 650 और कॉन्टिनेंटल जीटी 650 में फ्यूल इंजेक्शन, फोर वॉल्व हेड और एक सिंगल ओवरहेड कैमशॉफ्ट मिलती है। वहीं इनमें टेलीस्कोपिक फ्रंट फॉर्क्स और गैस चार्ज्ड शॉक अब्जॉर्बर्स मिलते हैं। वहीं रॉयल एनफील्ड की इन बाइक्स में डबर क्रैडल फ्रेम लगा है, जिसे यूके की हैरिस इंजीनियरिंग ने डेवलप किया है। इस कंपनी का अधिग्रहण रॉयल एनफील्ड कर चुकी है। वहीं कंपनी इसके बीएस6 उत्सर्जन मानक वाले वेरियंट की टेस्टिंग में जुटी हुई है। कंपनी जल्द ही बाकी बाइक्स को बीएस6 मानकों के साथ लॉन्च करेगी।