फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी उपविदेश मंत्री ने दिल्ली में एस. जयशंकर से मुलाकात की

Fri, 16 Aug 2019 02:23 PM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

  • अमेरिका के उपविदेश मंत्री जॉन सुलिवान ने शुक्रवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की है।
  • सुलिवान 11 से 17 अगस्त तक भूटान और भारत के दौरे के लिए आए हैं।
  • हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और दोनों देशों से अमेरिकी रिश्तों की मजबूती उनकी दौरे का मुख्य उद्देश्य है।
विज्ञापन
जॉन सुविलन और एस. जयशंकर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के उपविदेश मंत्री जॉन सुलिवान ने शुक्रवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की है। दोनों के बीच भारत-अमेरिका के साझा रणनीतिक संबंधों पर बातचीत हुई। जयशंकर ने ट्वीट कर कहा, "उपविदेश मंत्री जॉन सुलिवान से मुलाकात कर खुशी हुई, हमनें दोनों देशों के बीच के रणनीतिक संंबंधों पर चर्चा की।" 

विज्ञापन

 



बता दें सुलिवान 11 से 17 अगस्त तक भूटान और भारत के दौरे के लिए आए हैं। वह भूटान के बाद अब भारत में हैं। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और दोनों देशों से अमेरिकी रिश्तों की मजबूती उनकी दौरे का मुख्य उद्देश्य है।

इस बैठक के अलावा जयशंकर और सुलिवान भारत-अमेरिकी फोरम को भी संबोधित करेंगे। सुलिवान ऐसे समय में भारत दौरे पर आए हैं, जब जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से क्षेत्र में तनाव बढ़ा हुआ है। बता दें केंद्र सरकार ने पांच अगस्त को जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले इस अनुच्छेद को खत्म कर उसे दो भागों में बांट केंद्र शासित प्रदेश बना दिया था। जम्मू-कश्मीर के अलावा लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया है। 
विज्ञापन


इस फैसले का पाकिस्तान शुरू से ही विरोध कर रहा है। जिसके लिए उसने कई देशों को इस मामले में हस्तक्षेप करने के लिए कहा। लेकिन सभी देशों ने इसे भारत का आंतरिक मामला बताते हुए कहा कि इस मुद्दे पर द्विपक्षीय बातचीत से तनाव दूर किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें