फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रॉयल एनफील्ड का तहलका, लांच की 834 सीसी इंजन की दमदार बाइक

Fri, 09 Nov 2018 11:18 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Royal Enfield bobber 843 cc
विज्ञापन
रॉयल एनफील्ड की अब तक की सबसे दमदार बाइक से पर्दा उठ गया है। इस बाइक में कंपनी ने 834 सीसी का इंजन दिया है। बता दें, इटली के शहर मिलान में चल रहे  EICMA मोटर शो 2018 में इस बाइक को पेश किया गया। हालांकि इसके बाकी फीचर्स के बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 
विज्ञापन


रॉयल एनफील्ड की इस बाइक को बॉबर नाम दिया गया है। आइए आपको बताते हैं कि इस बॉबर 834 सीसी कॉन्सेप्ट KX में कंपनी ने और क्या खास फीचर दिए गए हैं। इस बाइक को  पोलारिस इंडस्ट्रीज और Eicher मोटर्स ने मिल कर तैयार किया है। 

इस मोटरसाइकिल में सिंगल सीट दी गई है साथ ही इसमें अब तक का सबसे पावरफुल  लिक्विड कूल्ड, फ्यूल इंजेक्टेड 834 सीसी का इंजन दिया गया है। इस मोटरसाइकिल को बॉबर स्टाइल में डिजाइन किया गया है। इसमें फुल एलइडी हेडलैंप के साथ डीएलआर दिए गए हैं। 
विज्ञापन


रॉयल एनफील्ड की इस नई मोटरसाइकिल में ट्विन एग्जॉस्ट मफलर, फ्रंट व्हील में ट्विन डिस्क ब्रेक्स, फ्लैट हैंडलबार और बड़े व्हीलबेस दिए गए हैं। इस बाइक के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फॉर्क और रियर व्हील में मोनोशॉक सस्पेंशन दिए गए हैं। साथ ही इसे ड्युअल चैनल ABS फीचर से लैस किया गया है।

इस बाइक के इंजन को रॉयल एनफील्ड ने पोलारिल इंडस्ट्रीज की मदद से बनाया गया है। बता दें,पोलारिल इंडस्ट्रीज के पास वर्तमान में इंडियन मोटरसाइकिल का स्वामित्व है। जो कि काफी दमदार इंजन के लिए जानी जाती है। गौरतलब हो, इस बाइक को फिल्हाल सिर्फ एक कॉन्सेप्ट मॉडल के लिहाज से पेश किया गया है। लेकिन आने वाले समय में आप इसे मार्केट में देख सकेंगे। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें