फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मैच के लिए टीम इंडिया ने तीन प्रमुख खिलाड़ियों को दिया आराम

Fri, 09 Nov 2018 10:58 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
टीम इंडिया
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट टीम प्रबंधन ने शुक्रवार को घोषणा की है कि तेज गेंदबाज उमेश यादव और जसप्रीत बुमराह व चाइनामैन कुलदीप यादव को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच के लिए आराम दिया जाएगा। बता दें कि टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की सीरीज का तीसरा व अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच रविवार को चेन्नई में खेला जाएगा।

विज्ञापन


बीसीसीआई ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि यह फैसला इसलिए लिया ताकि तीनों गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले शारीरिक रूप से सर्वश्रेष्ठ स्तर पर रहें। टीम इंडिया का ऑस्ट्रेलिया दौरा 21 नवंबर 2018 से शुरू होगा।

विज्ञप्ति में यह भी कहा गया कि अखिल भारतीय चयनकर्ता समिति ने तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल को आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए शामिल किया है। 

बता दें कि टीम इंडिया ने तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के पहले दोनों मुकाबले आसानी से जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली है। रविवार को होने वाला तीसरे मुकाबला महज औपचारिकता रह गया है। रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली टीम इंडिया ने पहला टी20 5 विकेट से जीता जबकि दूसरे टी20 में मेन इन ब्ल्यू ने 71 रन की विशाल जीत दर्ज की।
विज्ञापन


तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच के लिए टीम इंडिया इस प्रकार है:

रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, शाहबाज नदीम, सिद्धार्थ कौल।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें