फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमाल है: 90 साल की 'दादी' ने चलाई मारुति 800 कार, वीडियो हुआ वायरल, सीएम ने भी सराहा

Fri, 24 Sep 2021 12:07 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मध्य प्रदेश की एक 90 वर्षीय महिला ने अपने ड्राइविंग कौशल से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। यह वीडियो इतना लोकप्रिय हो गया कि राज्य के मुख्यमंत्री ने इसे देखा ही नहीं, सराहा भी। 
विज्ञापन
Resham Bai Tanwar of Bilawali Dewas Madhya Pradesh driving car - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

90 Year Old Woman Driving Car : मध्य प्रदेश की एक 90 वर्षीय महिला ने अपने ड्राइविंग कौशल से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। एक पुरानी मारुति 800 हैचबैक कार चला रही साड़ी पहली इस महिला का वीडियो वायरल हो गया है। यह वीडियो इतना लोकप्रिय हो गया कि राज्य के मुख्यमंत्री ने इसे देखा ही नहीं, सराहा भी। 
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया ट्विटर पर वीडियो साझा करते हुए कहा, "दादी मां ने हम सभी को प्रेरणा दी है कि अपनी अभिरुचि पूरी करने में उम्र का कोई बंधन नहीं होता है। उम्र चाहे कितनी भी हो, जीवन जीने का जज्बा होना चाहिए!" 
 
 

रेशम बाई तंवर देवास जिले के बिलावली क्षेत्र की रहने वाली हैं। उसने कहा कि उसने कार चलाना इसलिए सीखा क्योंकि उसकी बेटी और बहू सहित उसके परिवार के सभी सदस्य ड्राइविंग जानते थे। समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से उन्होंने कहा, "मुझे वास्तव में ड्राइविंग पसंद है। मेरे पास कारें हैं, साथ ही ट्रैक्टर भी हैं।" 

वीडियो को ट्विटर पर कई यूजर्स ने शेयर किया और पसंद किया है, जिसमें उनके ड्राइविंग कौशल की प्रशंसा की गई है। हालांकि, कई लोगों ने यह सवाल भी उठाया कि क्या उसके पास इस तरह खुली सड़क पर कार चलाने के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस है।
 
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के परिवहन विभाग के मुताबिक, स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस 20 साल या 50 साल की आयु तक, जो भी पहले हो, के लिए जारी किया जाता है। कमर्शियल वाहन के लिए जारी स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस को तीन साल के बाद रिन्यू (नवीनीकृत) कराना पड़ता है।

इस समय, केंद्र सरकार भारत में ड्राइविंग लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए 75 वर्ष की अधिकतम आयु सीमा के लिए मोटर वाहन अधिनियम में बदलाव पर विचार कर रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें