अगर आपका परिवार बड़ा है और इस त्योहार आप एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो हमारी यह खबर आपके बड़े काम आ सकती है। क्योंकि आज हम आपके लिए तीन ऐसी मल्टी परपज व्हीकल (एमपीवी) लेकर आए हैं, जिनकी शुरुआती कीमत 10 लाख रुपये से भी कम है। हम आपको इनके परफॉर्मेंस, डायमेंशन और कीमत के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके बाद आप खुद तय कर सकेंगे कि आपके बजट में इनमें से कौन सी गाड़ी सबसे बेहतर रहेगी। तो डालते हैं एक नजर।
Renault Triber
Renault Triber BS6 Automatic
- फोटो : Renault
- Renault Triber में ताकत के लिए 999 सीसी, 3-सिलिंडर, पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसका इंजन 6250 आरपीएम पर 72 PS की मैक्सिमम पावर और 3500 आरपीएम पर 96Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है।
- Renault Triber की लंबाई 3990 मिलीमीटर, चौड़ाई 1739 मिलीमीटर और ऊंचाई 1643 मिलीमीटर है। वहीं, इसका व्हीलबेस 2636 मिलीमीटर है। जबकि, इसका ग्राउंड क्लियरेंस 182 मिलीमीटर है।
- Renault Triber की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.12 लाख रुपये है।
Maruti Suzuki Ertiga
Maruti Suzuki Ertiga new Genration
- Maruti Suzuki Ertiga का 1462सीसी, K15B SMART HYBRID इंजन 104 PS की पावर और 138Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, 1498सीसी, DDis 225 इंजन 95 PS की पावर और 225Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। दोनों ही इंजन 5 मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है।
- डायमेंशन- इसकी लंबाई 4395 मिलीमीटर, चौड़ाई 1735 मिलीमीटर और ऊंचाई 1690 मिलीमीटर है। वहीं, इसका व्हीलबेस 2740 मिलीमीटर है।
- कीमत- Maruti Suzuki Ertiga की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 7.59 लाख रुपये है।
Maruti Suzuki XL6
Maruti Suzuki XL6
- फोटो : Maruti Suzuki
- Maruti Suzuki XL6 में 1462 सीसी का K12B Smart Hybrid पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 105 PS की मैक्सिमम पावर और 138Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है। इसके साथ ही इसमें आपको 4-ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का भी विकल्प मिलता है।
- इसकी लंबाई 4445 मिलीमीटर, चौड़ाई 1775 मिलीमीटर और ऊंचाई 1700 मिलीमीटर है। वहीं, इसका व्हीलबेस 2740 मिलीमीटर है।
- Maruti Suzuki XL6 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9,84,689 रुपये है।