फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Renault Triber: सबसे सस्ती मेड-इन-इंडिया एमपीवी सबसे सुरक्षित कारों में से एक, जानें क्रैश टेस्ट में मिले कितने स्टार

Tue, 01 Jun 2021 08:22 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ट्राइबर एमपीवी ने ग्लोबल एनसीएपी के 'सेफर कार्स फॉर इंडिया' अभियान के तहत आयोजित लेटेस्ट टेस्ट में पांच में से चार स्टार की रेटिंग हासिल की है। इस सेफ्टी क्रैश टेस्ट के नतीजों के मुताबिक टाइबर एमपीवी ड्राइवर और सहचालक दोनों के सिर को काफी हद तक सुरक्षित रखती है। 
विज्ञापन
Renault Triber Global NCAP Crash Test - फोटो : NCAP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फ्रांस की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी Renault (रेनो) की फ्लैगशिप MPV (मल्टी पर्पस व्हीकल) (एमपीवी) Triber (ट्राइबर) भारत में सबसे सुरक्षित कारों में से एक बनकर उभरी है। इस कार ने ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट को आसानी से पास कर लिया है। ट्राइबर एमपीवी ने ग्लोबल एनसीएपी के 'सेफर कार्स फॉर इंडिया' अभियान के तहत आयोजित लेटेस्ट टेस्ट में पांच में से चार स्टार की रेटिंग हासिल की है। ट्राइबर ने ग्लोबल एनसीएपी द्वारा टेस्ट किए गए रेनो के पिछले मॉडल की तुलना में महत्वपूर्ण सुधार प्रदर्शित किए हैं। इस सेफ्टी क्रैश टेस्ट के नतीजों के मुताबिक टाइबर एमपीवी ड्राइवर और सहचालक दोनों के सिर को काफी हद तक सुरक्षित रखती है। 
विज्ञापन


एडल्ट प्रोटेक्शन के लिहाज से इस एमपीवी को 4 स्टार रेटिंग मिली है। वहीं चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए इसे 3 स्टार रेटिंग मिली है। टेस्टिंग के दौरान जो मॉडल लिया गया था उसमें बेसिक सेफ्टी फीचर्स दिए गए थें, जैसे डुअल फ्रंट एयरबैग, स्पीड अलर्ट, पार्किंग सेंसर इत्यादि। पिछले कुछ सालों में महिंद्रा मराजो के बाद ये दूसरी एमपीवी है जिसे 4 स्टार की सुरक्षा रेटिंग मिली है। 

ग्लोबल एनसीएपी ने की तारीफ

2021 Renault Triber - फोटो : Renault
ग्लोबल एनसीएपी के महासचिव एलेजांद्रो फुरस ने कहा, "रेनॉल्ट ने क्विड पर हमारे 2016 के टेस्ट की तुलना में फ्रंटल क्रैश में एडल्ट यात्रियों के सुरक्षा प्रदर्शन में काफी सुधार किया है। ट्राइबर वाहन निर्माता के लिए एक मजबूत बेसलाइन तय करता है, और हम रेनो को इस महत्वपूर्ण प्रगति को बरकरा रखने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। इसके साथ ही 5 स्टार सुरक्षा रेटिंग को हासिल करने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ें।" 



टेस्ट में कितने अंक मिले
रेनो ट्राइबर ने एडल्ट प्रोटेक्शन कैटेगरी में 17 में से 11.62 पॉइन्ट्स हासिल किए हैं। चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन कैटेगरी में ट्राइबर ने 49 में से 27 अंक हासिल किए। क्रैश टेस्ट के नतीजे बताते हैं कि ट्राइबर सामने वाले यात्रियों के सिर और गर्दन को अच्छी सुरक्षा प्रदान करती है। टेस्ट के दौरान डमी का इस्तेमाल किया जाता है। टेस्ट में किसी भी आपात स्थिति में चालक के घुटने को मामूली सुरक्षा मिलती है। रिपोर्ट के मुताबिक दुर्घटना की स्थिति में डैशबोर्ड के पीछे दिए गए ट्रान्फैसिया ट्यूब के चलते चालक के घुटने जख्मी हो सकते हैं। वहीं सह-यात्री के घुटनों को पर्याप्त सुरक्षा मिलती है। 
विज्ञापन

इंजन और पावर

Renault Triber - फोटो : Renault India
ट्राइबर एमपीवी में 1.0-लीटर 3 सिलिंडर नेचुरल एस्पायर्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 72 bhp का पावर और 96 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। एमपीवी की तीसरी पंक्ति में डिटैचेबल सीट्स मिलते हैं। इन्हें जरूरत के मुताबिक फोल्ड भी किया जा सकता है। इन सीट्स को फोल्ड करने पर कार के अंदर 625 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। जो इसे सेगमेंट में सबसे बेहतर बनाता है। इस एमपीवी के टॉप-स्पेक मॉडल में 4-एयरबैग मिलते हैं। इसके साथ 8-इंच का इंफोटेंमेंट सिस्टम और क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। 

वेरिएंट्स और कीमत
रेनो ने हाल ही में Renault Triber MPV के 2021 वर्जन को भारत में 5.30 लाख रुपये में लॉन्च किया था। ट्राइबर एमपीवी चार वेरिएंट में उपलब्ध है, जिसमें RXE, RXL, RXT और RXZ स्पेक मॉडल शामिल हैं। एमपीवी के बेस RXE वेरिएंट की कीमत 5.30 लाख रुपये है। जबकि टॉप मॉडल RZX AMT वेरिएंट की कीमत 7.65 लाख रुपये है। हालांकि नई ट्राइबर में कई कॉस्मेटिक बदलाव और तकनीकी अपडेट किए गए हैं, लेकिन इसमें मिलने वाले सेफ्टी फीचर्स काफी हद तक पिछले एडिशन के जैसे ही हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें