रेनो डस्टर का पेट्रोल ऑटोमेटिक वेरिएंट पूरी तरह से बाजार में आने को तैयार है। हालॉंकि डीजल मॉडल के एकदम उलट इसमें सीवीटी गियरबॉक्स दिया जाएगा। डीजल डस्टर में कंपनी ने 6 स्पीड एएमटी गियरबॉक्स का प्रयोग किया है। माना जा रहा है कि कंपनी कभी भी इसके लॉन्चिंग की घोषणा कर सकती है।
हालांकि डस्टर पेट्रोल के मैनुअल गियरबॉक्स में 1.6 लीटर इंजन लगा रहेगा जो कि 104 एचपी की शक्ति देगा जबकि सीवीटी वाले मॉडल में 1.5 लीटर इंजन लगेगा जो कि 101 एचपी की शक्ति और 134 एनएम का टॉर्क देता है। यह ठीक उसी तरह का कांबीनेशन होगा जिसे रेनो स्काला या फिर निसान सनी जैसी गाड़ियों में किया गया है। इस वेरिएंट के साथ रेनो का इरादा पेट्रोल की कम सेल में तेजी लाना होगा।
ये भी पढ़ें : Honda WR-V: एक हॉट हैचबैक का सेडान वाला अंदाज
हालांकि अभी डस्टर पेट्रोल मैनुअल आरएक्सई व आरएक्सएल मॉडल में उपलब्ध है लेकिन डस्टर पेट्रोल सीवीटी सिर्फ आरएक्सएस ट्रिम में मौजूद होगा। डस्टर पेट्रोल सीवीटी का सीधा मुकाबला हुंडई क्रेटा पेट्रोल व होंडा बीआरवी ऑटोमेटिक से होगा।