फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबी का रोना रोते हुए भी भर दिया 22 करोड़ का चालान, आप भी उन्हीं में से एक

Sat, 08 Sep 2018 05:18 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ट्रैफिक चालान - फोटो : demo pics
विज्ञापन

पुणे ट्रैफिक पुलिस ने पिछले आठ महीने में एक रिकॉर्ड अपने नाम किया है। आप सोच रहे होंगे शायद किसी अपराधी को पकड़ा होगा या फिर कोई जुर्म होने से बचाया होगा। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है। दरअसल जनवरी से अगस्त तक पुणे में ट्रैफिक पुलिस ने सिर्फ जुर्माने के तौर पर कुल 22.55 करोड़ रुपए से अधिक वसूले हैं।

विज्ञापन


इस बात की जानकारी खुद ट्रैफिक पुलिस ने साझा की है। पुणे ट्रैफिक पुलिस यातायात के नियमो को लेकर काफी समय से सक्रिय है। नेम और शेम नाम की एक मुहिम में रोज़ाना नियम तोड़ने वालों के लिए एक अलग प्रवाधान बना रखा है। जिसके तहत उन लोगों के नाम सोशल मीडिया पर डाले जा रहें हैं। जो ज्यादातर ऐसा करते हैं।

टॉप 200 नियम तोड़ने वालों का सीसीटीवी वीडियो भी वायरल कर दिया गया है।  पुणे ट्रैफिक पुलिस के आंकड़ों के अनुसार 1 जनवरी 2018 से 31 अगस्त 2018 तक कुल 10,18,560 केस दर्ज किये गए और कुल 22,54,62,250 रुपए का जुर्माना वसूला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें